फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schedule of BJP Vijaya Sankalp Yatra in Haryana

इन रास्तों से गुजरेंगी BJP की विजय संकल्प यात्राएं

Sat, 09 Aug 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Aug 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
Schedule of BJP Vijaya Sankalp Yatra in Haryana

हरियाणा विधानसभा की चुनावी जंग के लिए तैयार भाजपा की विजय संकल्प यात्राएं 14 अगस्त से शुरू होंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चारों विजय संकल्प यात्राओं को 14 अगस्त को 11 बजे महेंद्रगढ़ से हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रो. राम बिलास शर्मा ने कहा कि यह यात्राएं महेंद्रगढ़ के से शुरू होंगी। यह वही स्थान है जहां कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियां संबोधित की थीं। शर्मा के अनुसार राज्य में ऐसी कुल चार यात्राएं होंगी।
विज्ञापन


राम बिलास शर्मा के नेतृत्व में निकलने वाली यात्रा महेंद्रगढ़ से शुरू होकर रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल आदि विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी से शुरू होने वाली यात्रा ओम प्रकाश धनखड़, कालका से होने वाली यात्रा विधायकदल के लीडर अनिल विज और सिरसा से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु करेंगे।

धनखड़ के साथ सांसद धर्मवीर, कैप्टन अभिमन्यु के साथ प्रो. गणेशी लाल और अनिल विज के साथ सांसद रतन लाल कटारिया होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed