{"_id":"665664267c34d621390893b4","slug":"schedule-for-admission-in-graduate-classes-released-applications-will-be-online-from-june-3-to-25-ppp-mandatory-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-431720-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्नातक कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी, तीन से 25 जून तक ऑनलाइन होंगे आवेदन, पीपीपी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्नातक कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी, तीन से 25 जून तक ऑनलाइन होंगे आवेदन, पीपीपी अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं और एससी विद्यार्थियों से नहीं ली जाएगी ट्यूशन फीस
तीन जुलाई को जारी होगी पहली कट आफ लिस्ट, अंतिम 10 को
चंडीगढ़। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक सत्र के लिए काॅलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीन जून से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इस बार भी दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य किया गया है। छात्राओं और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से निजी और सरकारी स्कूलों में कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के मुताबिक काॅलेजों को प्रोफाइल भरने के लिए बुधवार से शनिवार पहली जून तक का समय दिया है। 29 मई से एक जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपलोड करेंगे, जिसमें काॅलेज की फीस, विषय, सीट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भरी जाएगी। इसके बाद 12वीं पास विद्यार्थी 100 रुपये में ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पहली बार विद्यार्थियों को आवेदन पत्र संशोधन का भी विकल्प दिया है। 26 जून को छात्र आवेदन पत्रों में संशोधन कर सकते हैं, यह एडिंटिंग ओटीपी आधारित रहेगी।
दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग दो जुलाई हो होगी, जोकि आठ जुलाई तक चलेगी। पहली काउंसलिंग में रिक्त सीटों के आधार पर सूची दूसरी काउंसलिंग में जारी की जाएगी। यही नहीं पहली और दूसरी काउंसलिंग में सीटें खाली रहने के बाद तीसरी काउंसलिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। इसके बाद पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 16 जुलाई को खोला जाएगा। बची हुई सीटों पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्रों को 16 से 12 जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग का भी मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी, हालांकि इस बार लेट फीस दोगुनी देनी होगी। दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद कक्षाओं का दौर शुरू होगा। हालांकि, इससे पहले प्राचार्य व प्रवेश नोडल अधिकारियों का 24 से 31 जुलाई तक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र होगा। स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए दाखिले का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल
विवरण
तिथि
काॅलेज प्रोफाइल भरना
29 मई से एक जून
ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण
3 से 25 जून
छात्रों की ओर से आवेदन पत्र में एडिटिंग (ओटीपी आधारित) 3 से 26 जून
कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन
5 से 28 जून
काउंसलिंग की पहली मेरिट प्रोविजनल लिस्ट
2 जुलाई
पहली फाइनल मेरिट लिस्ट
3 जुलाई
फीस जमा कराने की अवधि
4 से 8 जुलाई
दूसरी काउंसलिंग की पहली मेरिट प्रोविजनल लिस्ट
9 जुलाई
फाइनल मेरिट लिस्ट
10 जुलाई
फीस जमा कराने की अवधि
10 से 12 जुलाई
कड़ा होगा मुकाबला, सीटें कम, विद्यार्थी ज्यादा
इस समय प्रदेशभर में कुल 373 काॅलेज हैं। इनमें 182 सरकारी, 97 सहायता प्राप्त और 94 निजी काॅलेज शामिल हैं। राज्य में 10 राज्य विश्वविद्यालय, 25 निजी विश्वविद्यालय और 11 अन्य संस्थान हैं। इस समय अलग-अलग 90 कोर्सों में 1.31 लाख विद्यार्थी यहां पढ़ाई कर रहे हैं। इस बार हरियाणा में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 3.08 लाख हैं। सीबीएसई से 1.26 लाख और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 1.82 लाख छात्र पास हुए हैं। तीन लाख विद्यार्थियों के मुकाबले प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक के लिए कुल 2,30,846 सीटें हैं। पिछले साल 99,471 सीटें खाली रह गई थी।