फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   scam, punjab scam, housing scheme scam, punjab govt, aap mp dharamvir gandhi, punjab

'आप' नेता ने किया 50 हजार करोड़ के घोटाले का खुलासा, जानिए

Sat, 28 May 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
scam, punjab scam, housing scheme scam, punjab govt, aap mp dharamvir gandhi, punjab
आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर गांधी - फोटो : फाइल फोटो
पीडीएस घोटाले के बाद पंजाब में अब 50 हजार करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ है। यह खुलासा भी आम आदमी पार्टी के नेता ने किया। सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने आरोप लगाया है कि हाउसिंग स्कीमों केनाम पर करोड़ों रुपये का घपला हुआ है। गरीबों केलिए बनाए गए मकान बिल्डरों ने ऊंची कीमत पर बेच दिए। पिछले आठ सालों के दौरान पचास हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. गांधी ने कहा कि सरकार ने बिल्डरों को सस्ती जमीन और रियायतें दीं। ताकि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर बना कर देंगे। पर बिल्डरों ने मकान बेच दिए। बार-बार शिकायतों केबावजूद पुलिस कुछ नहीं कर रही है। अब सरकार ने फिर विज्ञापन देकर 13 हजार बेघरों को मकान देने का एलान किया है। डॉ. गांधी ने कहा कि 2008 में सरकार ने स्वीकार किया कि पंजाब में 12 लाख बेघर हैं, जिनमें से दस लाख ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के हैं।
विज्ञापन


सरकार ने बिल्डरों को इस शर्त पर रियायतें दीं कि उन्हें पांच से दस फीसदी घर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को बना कर देने होंगे। पर बिल्डरों ने वे घर बेच दिए। सबसे ज्यादा घपला चंडीगढ़ के साथ लगती बेल्ट में हुआ है, जिसमें जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, खरड़, कुराली व बनूड़ हैं। सबसे ज्यादा हाउसिंग प्रोजेक्ट इन्हीं इलाकों में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गांधी ने कहा कि उन्होंने संसदीय समिति में भी यह मुद्दा उठाया था। पर पंजाब सरकार ने गोलमोल जवाब दिया। पंजाब सरकार ने जवाब में कहा कि ईडब्ल्यूएस कोटे की 149 एकड़ जमीन बिल्डरों से प्राप्त की गई, जिसमें 102 एकड़ मोहाली में थी। पर सच यह है कि जमीन वापस नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed