फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scam exposed in secret branch of hssc, eight people arrest

HSSC में पैसे लेकर नौकरी, सीक्रेट ब्रांच में बड़ी धांधली का खुलासा, आठ गिरफ्तार

Fri, 06 Apr 2018 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Updated Fri, 06 Apr 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
scam exposed in secret branch of hssc, eight people arrest
bribe - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा सीएम के फ्लाइंग स्कवॉड ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में पैसे लेकर नौकरी के लिए चयनित कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए रिश्वत लेकर रिजल्ट (डाटा) में हेरफेर करने में संलिप्त आयोग की गोपनीय शाखा (सीक्रेट ब्रांच) के कर्मचारियों व अन्य समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम उड़नदस्ते को इसकी शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


जांच के बाद इस पूरे खेल में शामिल सुभाष पराशर अधीक्षक, रोहताश शर्मा सहायक, सुखविंद्र सिंह सहायक, अनिल शर्मा सहायक, पुनीत सैनी आईटी सैल में अनुबंध कर्मचारी के साथ ही कर्मचारी चयन आयोग को पूर्व में कंपनी के माध्यम से अनुबंध पर कंपनी के माध्यम से कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले धर्मेंद्र सहित बलवान सिंह लिपिक हुडा व सुरेंद्र कुमार सहायक सिंचाई विभाग को गिरफ्तार किया है। पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन आठों पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए दस्तावेजों में फेरबदल, कंप्यूटर डाटा में छेड़छाड़ और बिचौलियों की मदद से नौकरी दिलवाने के नाम पर रिश्वत लेने के भी आरोप हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच टीम के अनुसार एचएसएससी की सीक्रेट ब्रांच को लेकर पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे, जिसके तहत वीरवार को सर्च के बाद आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की कार्रवाई के दौरान ब्रांच से संबंधित सभी दस्तावेजों को खंगालने के बाद स्कवॉयड ने सीपीयू, पैन ड्राइव सहित धांधली के लिए इस्तेमाल सभी दस्तावेजों को भी कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिचौलियों की मदद से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट में हेरफेर करने के लिए लाखों की रकम भी उम्मीदवारों से ऐंठने के बाद धांधली में लिप्त रहे। एचएसएससी की ओर से आयोजित मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर्स और ड्राइवर सहित अन्य पदों के लिए नियुक्ति के लिए रिजल्ट में हेरफेरी का काम सीक्रेट ब्रांच के कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था। इस मामले की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड ने आरोपी कर्मियों सहित दो बिचौलियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सीक्रेट ब्रांच के कर्मियों ने ही की धांधली
चौंकाने वाली बात यह है कि किसी भी विभाग के जिस ब्रांच की जिम्मेवारी जानकारियों को गोपनीय रखने की होती है, उसी ब्रांच के कर्मियों की मिलीभगत से प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को मिलने वाली नौकरी के साथ खिलवाड़ किया गया।

सीक्रेट ब्रांच के दस्तावेज समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी लिया कब्जे में
सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड ने इस बारे में मिली शिकायत के आधार पर एचएसएसपी के दफ्तर के सीक्रेट ब्रांच में सर्च की शुरुआत की। पूरे दिन ब्रांच के कर्मियों से पूछताछ और विभिन्न परीक्षाओं और सैकड़ों उम्मीदवारों से संबंधित दस्तावेज खंगाला। इसके बाद अनियमितता में इस्तेमाल दस्तावेज, डाटाबेस, पैन ड्राइव, सीपीयू सहित ब्रांच में इस्तेमाल होने वाले तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी कब्जे में ले लिया है।

लंबी हो सकती है आरोपियों की फेहरिस्त
सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद से ही आरोपियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है कि इस धांधली में और कौन कौन शामिल हैं। सभी आरोपियों के कॉल रिकॉड्र्स भी पुलिस खंगाल रही है, जिससे धांधली के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। इस धांधली के नेटवर्क में और कौन कौन शामिल हैं, इसका सुराग हासिल करने में स्कवॉड जुटी हुई है। माना जा रहा है कि इस मामले में आरोपियों की फेहरिस्त और लंबी हो सकती है।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में भ्रष्टाचार विरोधी जीरो टॉलरेंस पॅलिसी का दृढ़ता से पालना करते हुए  मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने इस खेल का खुलासा करने के साथ ही भ्रष्टाचार केपूरे मामले को उजागर करने के लिए मुकदमा संख्या 189 पंजीकृत किया है। इसे धारा 166, 167, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी भादसं, 7/8/10/12/13/13(1)/15 भ्रष्टाचार अधिनियम व 66, 72 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

शिकायत मिलने पर सेक्टर-दो स्थित एचएसएससी के दफ्तर पर सीएम उड़नदस्ते ने छापा मारा। इस दौरान अनियमितता में लिप्त आरोपियों से पूछताछ के अलावा सभी संबंधित दस्तावेज, सीपीयू सहित अन्य जरूरी उपकरणों को भी कब्जे में लेकर छानबीन जारी है। इस मामले में फिलहाल आठ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इनमें छह सीक्रेट ब्रांच के हैं जबकि दो अन्य भी हैं।

- धीरज सेतिया-एसपी, सीएम, फ्लाइंग स्कवॉड

जींद में भी उड़नदस्ते ने एक को किया काबू
सीएम उड़नदस्ते ने जींद में भी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्तीयों में भोलेभाले युवाओं को बहलाकर पैसे लेने के आरोप में सुरेश कुमार को काबू किया है। सुरेश गांव बडनपुर जिला जींद में जूनियर लेक्चरर के पद पर तैनात है। ये भी मोबाइल के माध्यम से दलालों से जुड़कर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व केंद्र सरकार की नौकरियों में उम्मीदवारों का चयन करवाने के लिए पर पैसे लेता था। इसे थाना शहर नरवाना पुलिस ने गिरफ्ततार किया है। यह इस षड़यंत्र में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। सुरेश से पूछताछ की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed