फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sawan 2019, lord shiva, history behind shiv shakti mandir

सावन 2019: देखिए एक मंदिर, जहां भोलेनाथ को सजाने में लगते हैं 5 घंटे, रोज नए तरीके से श्रृंगार

Wed, 24 Jul 2019 10:24 AM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Jul 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
sawan 2019, lord shiva, history behind shiv shakti mandir
शिव शक्ति मंदिर - फोटो : अमर उजाला

सावन का महीना चल रहा है। जानिए उस मंदिर के बारे में, जहां भगवान भोलेनाथ को तैयार करने में पांच घंटे लगते हैं और रोज नए तरीके से श्रृंगार किया जाता है। यह सिलसिला सावन के पूरे महीने में चलता है और ऐसा होता है चंडीगढ़ में सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर में। यह जानकारी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक शिव जी का जलाभिषेक होता है। इसके बाद शिवालय की सफाई करके भगवान शिव का श्रृंगार शुरू किया जाता है। हर रोज करीब पांच सौ से सात सौ लोग यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। सोमवार को तो जलाभिषेक करने वाले भक्तों की संख्या ढाई हजार से भी ऊपर होती है।
विज्ञापन


मंगलवार को शिवालय को सजाए जाने के साथ ही पुजारियों ने बाबा का विविध प्रकार के फूलों से श्रृंगार किया। शिव के श्रृंगार के लिए पुजारियों की टीम ड्राइंग बनाती है। बाबा को सजाने वाली टीम में कुलदीप वशिष्ठ, जितेंद्र तिवारी, हर्ष मणि, हीरामणि, परशुराम नौटियाल और समर्थ प्रसाद शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा का श्रृंगार होने के बाद शाम छह बजे से सात बजे तक मेडिटेशन (मानसिक पूजा) किया जाता है। इस पूजा में कई भक्त और परिवार शामिल होते हैं। पूजा के बाद आरती होती है। इसके बाद श्रृंगार दर्शन के लिए भक्तों का शिवालय में पहुंचना शुरू होता है। बाबा को सजाने में चार से पांच घंटे लगते हैं। इस दौरान पुजारी को दो बार ब्रेक मिलती है। ब्रेक के बाद शुद्ध होने पर ही शिवालय में प्रवेश मिलता है।

रोज मेडिटेशन के बाद शृंगार दर्शन
मंदिर की प्रधान शकुंतला शर्मा और महासचिव सुभाष तलवार ने बताया कि हर सोमवार को महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन होता है। हर रोज मेडिटेशन के बाद श्रृंगार दर्शन होता है। श्रृंगार दर्शन के बाद रात में प्रसाद के लिए भक्तों की लंबी कतार लगती है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, पुजारी और अन्य सेवादार भक्तों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed