फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Save me papa these people will kill me and girl found dead in panipat

पापा, ये मुझे मार देंगे, आप मुझे यहां से लेने आ जाओ, मां पहुंची तो उसके होश उड़ गए

Tue, 14 May 2019 04:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 May 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Save me papa these people will kill me and girl found dead in panipat
इनसेट में मृतक की फाइल फोटो

मॉडल टाउन की एक कोठी में तीन साल से काम कर रही 19 वर्ष की मेड पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने मौत से पहले अपने पिता को फोन कर कहा था कि मालिक उसे बहुत देर से पीटा रहा है। उसने दो बार फोन पर पिता से उसे बचा लेने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


इसके बाद जब मेड की मां कोठी पहुंची तो उसे बेटी का शव मिला। शव जमीन पर पड़ा था और उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था। पंखे से उसकी चुन्नी लटक रही थी। कोठी के मालिक ने उसकी मां से कहा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


उधर, पीड़ित मां ने मालिक पर बेटी की पीट-पीट कर हत्या करने और पंखे से लटकाने को कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पिता ने बेटी के साथ फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां जब कोठी पर पहुंची तो मालिक ने कहा कि उसने खुद ही लगाया फंदा 
मेड ने अपने पिता को मालिक के फोन से ही कॉल करने अपने साथ ही हुई मारपीट के बारे में बताया था। इसके बाद पिता ने अपनी पत्नी को कोठी भेजा था। इससे पहले कि मां फैक्ट्री से घर पहुंचकर कोठी के लिए रवाना होती, तब तक कोठी की मालकिन ही उसके घर पहुंच गई और उन्हें अपने साथ लेकर कोठी पहुंची। 

Save me papa these people will kill me and girl found dead in panipat
सांकेतिक तस्वीर

जब मां कोठी पहुंची तो उसने देखा कि बेटी का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। मां फूट-फूट कर रोने लगी, जिस पर कोठी मालिक ने कहा कि इसने खुद ही फंदा लगाया है। फंदे की बात सुनकर मां ने बेटी का गला देखा, तो गले में नाममात्र की गांठ लगी थी। नीले रंग की चुन्नी पंखे से बंधी थी, लेकिन गले पर बंधी ही नहीं थी।

इसके अलावा बेटी के नाक व मुंह से खून आ रहा था। कोठी मालिक व मेड की मां शव को सामान्य अस्पताल ले कर गए। जहां रविवार की रात को उसका पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को दोपहर बाद परिजन व पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कोठी मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पापा, ये मुझे मार देंगे, आप मुझे यहां से लेने आ जाओ
मूलरूप से यूपी के जिला गोंडा के गांव बहादुरपुर व हाल ईदगाह कॉलोनी मॉडल टाउन निवासी अंगद ने बताया कि वह पानीपत में मजदूरी करता है। साथ में उसकी पत्नी भी फैक्ट्री में मजदूरी करती है। पिता ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 19 साल की पूजा 3 साल से मॉडल टाउन की ममता पत्नी योगेश की कोठी में काम करती थी। 

वह वहीं रहती थी। रविवार को बेटी ने उसको दोपहर दो बजे मालिक के फोन से कॉल किया। पिता ने फोन उठाने के बाद जब हेलो बोला तो सामने से बेटी की रोने की आवाज सुनी। पिता ने कहा कि पूजा, बेटा क्या हुआ? पिता की आवाज सुनने के बाद पूजा ने कहा कि पापा मुझे मालिक बहुत देर से पीट रहे हैं। वह मुझे लगातार मारे जा रहे हैं। 

Save me papa these people will kill me and girl found dead in panipat
सांकेतिक तस्वीर

लगभग 5 मिनट की बातचीत के दौरान पिता ने बेटी को ही समझाया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं बेटी, तुमने कोई गलती की होगी, तुम दोबार से ऐसा न करो, इसलिए उन्होंने मारा होगा। इसके बाद पिता ने मालिक से बात की। मालिक से बात कर पिता ने बेटी को मारपीट से नहीं, बल्कि प्यार से व डांट से समझाने का आग्रह किया।

इतनी बात होने पर कॉल कट गया। कुछ देर बाद पिता के पास फिर से बेटी की कॉल आई। लगभग 1 मिनट 7 सेकेंड की इस रिकॉर्डिंग में फोन उठाते ही बेटी ने कहा कि पापा ये मुझे मार देंगे, मुझे बचा लो। आप मुझे यहां जल्दी से लेने आ जाओ। इससे पहले पिता कुछ समझ व बोल पाते, कॉल कट गई।
 
15 जून को होनी थी लाडो की शादी 
बेटी के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने पहुंची मां संगीता ने बताया कि उसकी बड़ी लाडो (लाडो) की शादी 15 जून को यूपी गोंडा निवासी युवक के साथ होनी थी। विवाह की तैयारियों के लिए ही पिता गांव गया हुआ था।

रविवार दोपहर करीब 4 बजे बेटी के पिता ने पत्नी को कॉल किया और बेटी के पास जल्दी पहुंचने की बात कही। मां फैक्ट्री से तुरंत पहले ईदगाह रोड स्थित अपने कमरे पर पहुंची। मां के कमरे पर पहुंचने से पहले ही बेटी की मालकिन ममता वहां पहुंची हुई थी। ममता ने संगीता को कहा कि मेरे साथ कोठी पर चल और देख कि तेरी बेटी ने क्या किया है। 

संगीता ने वहां जाकर देखा तो वहां बेटी का शव पड़ा हुआ था। मृतका 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। फिलहाल मेड के परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगर इसमें और धाराएं जोड़नी पड़ीं तो जोड़ेंगे। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। - हरविंद्र सिंह, थाना मॉडल टाउन, प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed