{"_id":"6657104ae3ee9221850a574e","slug":"satta-ka-sangram-chandigarh-political-charcha-with-leaders-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: युवाओं के बाद नेताओं से चर्चा... सत्ता का संग्राम में हुई चुनावी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: युवाओं के बाद नेताओं से चर्चा... सत्ता का संग्राम में हुई चुनावी बहस
Wed, 29 May 2024 06:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 06:30 PM IST
सार
शाम को चुनावी रथ सेक्टर-21 मार्केट पहुंचा। यहां भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हुई। आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में 10 मुद्दे तक हल नहीं हुए। मकानों के मालिकाना हक, कूड़े के ढेर, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट आदि के मुद्दों का कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव में पंजाब में चुनाव होना है। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को चंडीगढ़ में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा का आयोजन किया।
शाम को चुनावी रथ सेक्टर-21 मार्केट पहुंचा। यहां भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हुई। आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में 10 मुद्दे तक हल नहीं हुए। मकानों के मालिकाना हक, कूड़े के ढेर, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट आदि के मुद्दों का कोई हल नहीं निकला। भाजपा केवल धर्म की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा से विक्रम ने आप और कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसा कि चंडीगढ़ में दोनों भाईचारा दिखा रही है लेकिन पंजाब में तूतू-मैं-मैं चल रही है। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण, जीएमसीएच-32 में बढ़ाई डॉक्टरों की संख्या आदि पर किए काम के बारे में बताया। विनोद जोशी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पिछले 20 साल में कांग्रेस, भाजपा और आप तीनों दलों को व्यापारियों की समस्याएं बता चुके हैं लेकिन आज तक कोई मुद्दा हल नहीं हुआ। वह बोले चंडीगढ़ में सांसद की सीट केवल दिखाने मात्र की है जिनसे गृह मंत्रालय से कोई काम नहीं होता।