फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satta Ka Sangram chandigarh political charcha with leaders

Satta Ka Sangram: युवाओं के बाद नेताओं से चर्चा... सत्ता का संग्राम में हुई चुनावी बहस

Wed, 29 May 2024 06:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 May 2024 06:30 PM IST
सार

शाम को चुनावी रथ सेक्टर-21 मार्केट पहुंचा। यहां भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हुई। आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में 10 मुद्दे तक हल नहीं हुए। मकानों के मालिकाना हक, कूड़े के ढेर, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट आदि के मुद्दों का कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram chandigarh political charcha with leaders
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव में पंजाब में चुनाव होना है। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को चंडीगढ़ में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा का आयोजन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शाम को चुनावी रथ सेक्टर-21 मार्केट पहुंचा। यहां भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हुई। आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में 10 मुद्दे तक हल नहीं हुए। मकानों के मालिकाना हक, कूड़े के ढेर, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट आदि के मुद्दों का कोई हल नहीं निकला। भाजपा केवल धर्म की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से विक्रम ने आप और कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसा कि चंडीगढ़ में दोनों भाईचारा दिखा रही है लेकिन पंजाब में तूतू-मैं-मैं चल रही है। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण, जीएमसीएच-32 में बढ़ाई डॉक्टरों की संख्या आदि पर किए काम के बारे में बताया। विनोद जोशी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पिछले 20 साल में कांग्रेस, भाजपा और आप तीनों दलों को व्यापारियों की समस्याएं बता चुके हैं लेकिन आज तक कोई मुद्दा हल नहीं हुआ। वह बोले चंडीगढ़ में सांसद की सीट केवल दिखाने मात्र की है जिनसे गृह मंत्रालय से कोई काम नहीं होता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed