{"_id":"2f76cdb5cc56c617eb210a6b05ffde12","slug":"sarpanch-election-all-political-party-claims-on-winning-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरंपच चुनाव: विजेताओं पर पार्टियों के दावे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरंपच चुनाव: विजेताओं पर पार्टियों के दावे
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Dec 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के चुनाव परिणामों की मंगलवार को घोषणा हो गई। पार्टी के चिह्न पर चुनाव नहीं लड़े गए लेकिन अब राजनीतिक पार्टियां अपने समर्थकों के जीत के दावे कर रही हैं।
भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार को चार स्थानों पर मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। सबकी निगाहें किशनगढ़ पंचायत पर थी।
वहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लुबाणा की पत्नी गुरविंदर कौर और भाजपा जिला अध्यक्ष भजन सिंह माड़ू की पत्नी मन कौर के बीच सीधा मुकाबला था।
चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में हुए झगड़े में कई लोग घायल हुए थे। सेक्टर-20 के मतगणना केंद्र पर भी दोनों के समर्थक भारी संख्या में उपस्थित थे।
इसी को ध्यान में रखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मतगणना के बाद आखिरकार गुरविंदर कौर को विजेता घोषित कर दिया गया।
वहीं भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ बसपा भी अपने समर्थकों के जीत के दावे कर रही है। जानकारी के अनुसार किशनगढ़, मौली जागरां, दड़वा, बहलाना, रायपुर खुर्द, सारंगपुर, खुड्डा लहोरा में सरपंच पद कांग्रेस समर्थकों की झोली में गया है। वहीं धनास, खुड्डा जस्सू, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला और रायपुर कलां में सरपंच पद भाजपा समर्थकों के खाते में गया है।
जीत पर जमकर नारेबाजी
जैसे-जैसे परिणाम आते गए विजेताओं के समर्थक जोरदार नारेबाजी करते रहे। सभी विजेताओं ने अपने गांव जाकर मतदाताओं का आभार व्यक्त जबकि हारने वाले हारने वाले मायूस होकर चुपके से मतगणना केंद्र से निकलते रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा के दावे दो सरपंचों ने खारिज कर दिए। सारंगपुर के सरपंच साधु सिंह और कैंबवाला की सरपंच नीता रानी का कहना है कि वे किसी भी पार्टी से संबंधित नहीं हैं।
ये बने सरपंच
- किशनगढ़ से गुरविंदर कौर
- मौलीजागरां से हरेंद्र सिंह ठाकुर
- दड़वा से गुरप्रीत सिंह हैप्पी
- रायपुर कलां से राम सिंह(निर्विरोध)
- बहलाना से मोहिंदर कौर
- रायपुर खुर्द से लक्ष्मण सिंह
- धनास से कुलजीत सिंह
- सारंगपुर से साधु सिंह
- खुड्डा अलीशेर से डॉ हुकुम चंद
- कैंबवाला से नीता रानी
- खुड्डा लहोरा से राकेश शर्मा
- खुड्डा जस्सू से परमजीत कौर