फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saregamapa Little Champs Season 7 from 9 February on Zee Tv, Singer Richa Sharma Judge

म्यूजिक से बढ़ेंगे हम...सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 फरवरी से, हरियाणा की रिचा शर्मा होंगी जज

Fri, 01 Feb 2019 12:20 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Saregamapa Little Champs Season 7 from 9 February on Zee Tv, Singer Richa Sharma Judge
सारेगामापा के जज
पिछले सीजन में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद सारेगामापा लिटिल चैंप्स एक बार फिर से जी टीवी पर 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। गीत संगीत के साथ बच्चे इस शो के जरिए टीवी स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे। अमूल सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन-7 का प्रसारण सप्ताह में शनिवार और रविवार रात 9 बजे किया जाएगा। इस शो में जज शान मुखर्जी, अमाल मलिक और रिचा शर्मा होंगे। शो की प्रस्तुति रवि दुबे करेंगे। इस अवसर पर जी टीवी बिजनेस हेड अपर्णा भोसले ने कहा कि पिछले सीजन में सारेगामापा लिटिल चैंप्स की फ्रेंचाइजी ने जमकर वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन


इस सीजन का मंत्र है म्यूजिक से बढ़ेंगे हम। टेलीविजन पर जमाई राजा प्रोग्राम बेहद लोकप्रिय होने के कुछ साल बाद एक बार फिर रवि दुबे का स्वागत करने में खुशी हो रही है। मल्टी टैलेंटेड सिंगर, गीतकार और कंपोजर अमाल मलिक इस सीजन में जज के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। अमाल मलिक ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जय हो के हिट संगीत, फिल्म खूबसूरत का मशहूर गीत नैना और रॉय का सूरज डूबा है जैसे गाने बनाए हैं। रोमांटिक गानों के सरताज शान जब से तेरे नैना.. और चांद सिफारिश.. जैसे गानों में अपनी खनकती आवाज के अनेक अवार्ड जीत चुके है।
विज्ञापन


पैनल की तीसरी जज रिचा शर्मा की बुलंद आवाज इंडस्ट्री की कई पारंपरिक, मधुर आवाजों को कड़ी टक्कर देती है। रिचा ने मशहूर गाना सजदा व माही वे और पद्मावत की होली गीत जैसे बेहतरीन गानों पर लोगों को झूमने से मजबूर कर दिया है। इस अवसर पर जज अमाल मलिक कहा कि सारेगामापा लिटिल चैंप्स जैसे प्रोग्राम हिस्सा लेना मेरे लिए गर्व की बात है। यह सीजन मेरे लिए बेहद खास है। टीवी पर पहली बार जज के रूप में आप सभी के सामने आऊंगा। इस शो के कंपोजर और जज के रूप में मेरा ध्यान बच्चों के हुनर को संवारना रहेगा। जज शान ने कहा कि साल 2014-2015 से सारेगामापा लिटिल चैंप्स में जज के रूप में टीवी से जुड़ा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुझे एक शानदार नए सीजन का इंतजार है। हमारे पास देशभर से असाधारण टैलेंटेड गायक हैं। इन बच्चों को तैयार करने की जिम्मेवारी है। जज रिचा शर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह सफर बेहद खास रहा और इससे पहले कि इस शो से विदा होती, मुझे एक बार फिर सारेगामापा लिटिन चैंप्स का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। होस्ट रवि दुबे ने कहा कि यह मेरे लिए घर वापसी की तरह है, क्योंकि इससे पहले भी ज़ी टीवी से जुड़ा हूं। मुझे होस्टिंग करने में भी उतना ही मजा आता है, जितना एक्टिगं में। पिछले सीजन के शो में हेमंत बृजवासी, पवनी पांडे, अज़मत हुसैन, श्रेयन भट्टाचार्य, और अंजली गायप्रवाड़ जैसी बाल प्रतिभाओं को खोजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed