पंजाब में 40 साल बाद संतोष ट्रॉफी के मुकाबले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोष ट्राफी के पहले दिन रविवार को दो मैच खेल गए। लुधियाना में खेले गए मैच में पंजाब ने असम को 2-0 से हराया जबकि जालंधर में रेलवे और दिल्ली के बीच मैच ड्रा रहा।
पंजाब में 40 साल बाद संतोष ट्राफी का आयोजन किया गया। संतोष ट्राफी के मैच लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम और जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मैच खेले गए।
भारी बारिश के बावजूद दोनों जगह खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। गुरुनानक स्टेडियम में पंजाब के खिलाड़ी प्रभजोत सिंह ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा। हाफ टाइम के बाद राजवीर सिंह ने 55वें मिनट में दूसरा गोल दागा। जबकि असम के खिलाड़ी कोई गोल नहीं बना पाए।
चैंपियनशिप के लिए दो ग्रुप बनाए गए
जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में रेलवे और दिल्ली के खिलाड़ियों ने गोल करने की बेहद कोशिश की, मगर कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया।
मैच ड्रा होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया गया है। टूर्नामेंट के मैच लीग के आधार पर करवाया जा रहा हैं। सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाली टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा।
पंजाब फुटबाल एसोसिएशन के उप-प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। जालंधर में टूर्नामेंट का उद्घाटन अमृतसर के एसपी कुलजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव विजय बाली और महासचिव दीपक कुमार उपस्थित रहे। जबकि लुधियाना में पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजा केएस सिद्धू ने उद्घाटन किया।