फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sant rampal issue: high court hearing

संत की पेशी आज, सीमाएं सील, धारा 144 लागू

Mon, 17 Nov 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
sant rampal issue: high court hearing

संत रामपाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब सभी की नजरें सोमवार पर टिकी हैं। हाईकोर्ट में सोमवार को मामले की सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


संत की पेशी के मद्देनजर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान सात हजार पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे, वहीं रविवार से धारा 144 भी लागू की गई है।

पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा पुख्ता करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रविवार से शहर की सीमाएं भी सील कर दी जाएंगी। चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था की ट्रेनिंग ली। आला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सेक्टर-26 पुलिस लाइन में यह ट्रेनिंग हुई।
विज्ञापन


शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाने के साथ-साथ संत समर्थकों को शहर में घुसने व हाईकोर्ट जाने से भी पुलिस रोकेगी। चंडीगढ़ पुलिस के साथ हरियाणा और पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। संत रामपाल की तरफ से शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की जानी थी। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने से यह याचिका दायर नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज व कल रह सकता है जाम
कोर्ट ने सोमवार तक संत रामपाल को पेश करने को कहा है, वहीं समर्थक संत की गिरफ्तारी नहीं होने देने पर अड़े हैं। ऐसे में टकराव की आशंका भी बनी है। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में संत समर्थक आने को लेकर दो दिन तक शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed