{"_id":"5dea47cbd3b24847b7979ebb5bbf5ccf","slug":"sanjh-centers-for-public-in-mohali-for-immidiate-police-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में अब हाथों-हाथ होंगे पुलिस से जुड़े काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में अब हाथों-हाथ होंगे पुलिस से जुड़े काम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 21 May 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पुलिस से संबंधित काम करवाने के लिए लोगों को थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि, लोगों का काम एक निश्चित समय अवधि में होगा। इतना ही नहीं लोगों को उनका काम किस स्तर पर चल रहा है। इसका लोगों को फोन पर मैसेज आएगा।
विज्ञापन
वहीं, काम होने के बाद वह लोग अपना फीडबैक भी दे पाएंगे। यह जानकारी बुधवार को फेज-7 में कम्युनिटी पुलिसिंग विंग के नए दफ्तर का शुभारंभ करने के बाद डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त सेवा राज्य में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सेवा केंद्रों, पंजाब निवेश प्रोत्साहन ब्यूरो का गठन किया गया है। इतना ही नहीं उनके प्रोजेक्टों का केंद्र सरकार अध्ययन कर रही है। उन्होंने बताया कि सांझ केंद्र आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक साल में 17 लाख से अधिक लोग इनकी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। इनमें से तीस फीसदी केस पासपोर्ट वेरीफिकेशन से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस वेरीफिकेशन प्रक्रिया को भी सरल कर दिया गया है। इसके लिए सांझ केंद्रों में मोटरसाइकिल, टैबलेट और मोबाइलों से लैस टीमें तैनात की गई हैं।
इसके अलावा अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाती है। जल्द ही इस व्यवस्था को अन्य सेवाओं में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की वेबसाइट पर एक विंडो दी गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे लोगों को फोन कर पता करें कि उनको निर्धारित समय में काम करवाने में कोई दिक्कत तो नहीं आई।