फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjeev shines in Spain Para-Badminton, won two bronze

स्पेन पैरा-बैडमिंटन में संजीव का जलवा, जीते दो कांस्य

Sun, 13 Mar 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev shines in Spain Para-Badminton, won two bronze
चंडीगढ़। शहर के प्रशिक्षु रहे पैरा व्हीलचेयर बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव कुमार ने स्पेन में खेली गई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में दो कांस्य पदक जीतकर शहर व देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में कई देशों के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शिरकत की। चैंपियनशिप में संजीव ने पुरुष वर्ग में सिंगल व्हील चेयर कैटेगरी 2 में कांस्य पदक जीता। वहीं डबल्स में रशिया की पार्टनर के साथ मिलकर एक और कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप में दो पदक हासिल किए।
विज्ञापन

व्हीलचेयर बैडमिंटन खिलाड़ी ने चंडीगढ़ से शुरू किया था सफर
संजीव कुमार मूल रूप से पंजाब के अबोहर की सब-तहसील खुईयां सरवर के ढाणी तेलूपुरा के रहने वाले हैं। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के बैडमिंटन सेंटर से व्हीलचेयर पर बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। यहां के प्रमुख कोच सुरिंदर महाजन ने इस खिलाड़ी को खेल की बारीकियां सिखाईं। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए पदक बटोरने शुरू कर दिए। वह 14 साल से भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम का हिस्सा हैं और अब तक राष्ट्रीय स्तर पर अठारह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पांच स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। वहीं पंजाब सरकार की ओर से संजीव कुमार को महाराजा रंजीत सिंह अवार्ड 2017 में और स्टेट अवार्ड 2009 में मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीचंद पुलेला अकादमी से एडवांस ट्रेनिंग
संजीव कुमार व्हीलचेयर पर खेलने वाले पंजाब के एकमात्र पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। संजीव कुमार आजकल गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह यहां पर कोच राजेंद्र इरफान और कोचिंग स्टाफ से पिछले कुछ महीनों से एडवांस ट्रेनिंग ले रहे हैं।
यहां जीते पदक
युगांडा पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण और कांस्य पदक।
युगांडा पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2017 में स्वर्ण पदक।
वर्ल्ड पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप (जर्मनी) 2013 में कांस्य पदक।
फ्रेंच इंटरनेशनल पैरा-बैडमिंटन 2012 में कांस्य पदक।
ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (इजराइल) 2010 में कांस्य पदक।
वर्ल्ड गेम्स भारत 2010 में रजत पदक।
युगांडा में खेली गई 2019 चैंपियनशिप एकल में स्वर्ण और डबल्स में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed