फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sanjay singh on code of conduct in punjab, assembly elections

एक चरण में मतदान का स्वागत, संजय बोले- 4 फरवरी को मनेगा स्वर्ण दिवस

Wed, 04 Jan 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Wed, 04 Jan 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
sanjay singh on code of conduct in punjab, assembly elections
पंजाब के लोगों को था इलेक्शन कोड का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने कहा है कि पंजाब के लोग इलेक्शन कोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चार फरवरी को पंजाब के इतिहास में स्वर्ण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रिकार्ड पंजाब के निवासी चार फरवरी को तोड़ने जा रहे हैं। इसदिन पंजाब के लोग बादल और कैप्टन मुक्त होंगे। 
विज्ञापन


संजय सिंह बुधवार को सरहिंद की माई अनंती धर्मशाला में आप उम्मीदवार लखवीर सिंह राय की अगुवाई में आयोजित समारोह में व्यापारियों की समस्याएं सुनने आए थे। संजय सिंह ने कहा कि 11 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद बादल सरकार के मंत्री सड़कों की बजाय जेल में होंगे। अरविंद केजरीवाल द्वारा लंबी, मजीठा और लुधियाना में की गई रैलियों के बारे में संजय सिंह ने कहा कि वहां की रैलियों में जुटी भीड़ इस बात का संकेत है कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं। 
विज्ञापन


हमारी पार्टी ने डेढ़ साल में पंजाब बचाओ रैलियां करके हर घर तक पहुंच कीं। संजय सिंह ने कहा कि इलेक्शन कोड लग चुका है पर कांग्रेस और अकाली दल समेत कई पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकीं। इलेक्शन कोड लग चुका है पर आम आदमी पार्टी सीएम चेहरा घोषित नहीं किया? इस सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि वह समय आने पर पार्टी बता देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं सुनीं अपनी सुना गए संजय सिंह

sanjay singh on code of conduct in punjab, assembly elections
चार फरवरी को मनाया जाएगा स्वर्ण दिवस - फोटो : अमर उजाला
नहीं सुनीं अपनी सुना गए संजय सिंह
संजय सिंह ने मंच से व्यापारियों की समस्याएं सुने बगैर कहा कि उनकी हर समस्याएं सरकार बनने पर पहल के आधार पर हल की जाएंगी। आप माफिया राज खत्म करके व्यापारियों को सहूलियत प्रदान करेगी। आप द्वारा विभिन्न घोषणा पत्र तैयार करने का मकसद था कि पार्टी के बारे में लोग जमीनी स्तर से जान सकें। इस मौके पर आप उम्मीदवार लखवीर सिंह राय, संयुक्त सचिव पंजाब प्रदीप मल्होत्रा, लीगल सेल के एडवोकेट नरिंदर सिंह टिवाना, हरी सिंह टोहड़ा, पूर्व आई जी परमजीत सिंह सराओ, गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने भी मंच से व्यापारियों को संबोधित किया। 

दुकानदारों के लिए हो खास मैनीफेस्टो तैयार
सरहिंद अनाज मंडी के समूह दुकानदारों और व्यापारियों ने संजय सिंह को एक मांग पत्र देकर मांग की दुकानदारों के लिए अलग से खास मैनीफेस्टो तैयार किया जाए। बिजली के दाम कम किए जाएं, इंस्पेक्टरी राज खत्म किया जाए। पुरानी अनाज मंडी में पानी की समस्या का हल किया जाए, प्रापर्टी टैक्स कम किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed