फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanitation worker dispute with family in Manimajra

Chandigarh: मनीमाजरा में सफाई कर्मचारी महिला के साथ मारपीट, आरोपी परिवार का दावा-पहले बहू के साथ की बदतमीजी

Sat, 02 Nov 2024 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 01:04 PM IST
सार

परिवार वालों का कहना है कि महिला ने पहले उनकी बहू के साथ बदतमीजी की। जब उसका पति बीच बचाव करने आया तो इन सब ने उनके साथ हाथापाई की।

विज्ञापन
Sanitation worker dispute with family in Manimajra
अपनी चोट दिखाती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीमाजरा में समाधि गेट मोहल्ला में एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ एक परिवार का कूड़ा उठाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सफाई कर्मचारी का आरोप है कि पहले परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आई तीन अन्य सफाई कर्मचारी महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने चारों महिलाओं, उनके सुपरवाइजर और एक सफाई कर्मचारी की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




वहीं परिवार वालों का कहना है कि महिला ने पहले उनकी बहू के साथ बदतमीजी की। जब उसका पति बीच बचाव करने आया तो इन सब ने उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद मामला बढ़ गया। सफाई कर्मचारी और परिवार के लोग मनीमाजरा पुलिस स्टेशन अपने-अपनी शिकायत दे रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों पार्टियों को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed