फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sangram singh, international wrestler, international wrestling hall, sports, rohtak, haryana

'अब हर बच्चा मचाएगा ‘संग्राम’, बनवाऊंगा इंटरनेशनल रेसलिंग हॉल'

Mon, 04 Apr 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 04 Apr 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
sangram singh, international wrestler, international wrestling hall, sports, rohtak, haryana
इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
अब रोहतक के महम चौबीसी का हर बच्चा ‘संग्राम’ मचाएगा। इसके लिए मदीना में इंटरनेशनल रेसिलंग हॉल बनवाया जाएगा। यह ऐलान इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पहलवानी में जोर आजमाइश करने वाले बच्चों को हर वह सुविधा दी जाएगी, जो इंटरनेशनल रेसलिंग हाल में मिलती है। इसके लिए मदीना के अंतरराष्ट्रीय पहलवान संग्राम सिंह जल्दी ही गांव में इंटरनेशनल रेसलिंग हाल बनवाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को सद्भावना सम्मेलन में पहुंचे संग्राम सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव के खिलाड़ियों को वह सुविधाएं नहीं मिल रही, जिसके वह हकदार हैं। गांव के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इंटरनेशनल स्तर का रेसलिंग हाल बनवाया जाएगा। इसमें सभी को नि:शुल्क प्रेक्टिस कराई जाएगी। ग्रामीण स्तर की शिक्षा सुधारने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अभिनेत्री पायल रोहतगी से शादी के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पिछले कई साल से घरवाले शादी के लिए कह रहे हैं, लेकिन हर बार करिअर का हवाला देकर मना कर देता हूं। इस साल तो शादी करूंगा ही, यदि इस साल भी चूक गया तो घरवाले बाहर निकाल देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिएलिटी शो में दिखेगा खिलाड़ियों का दर्द

संग्राम ने बताया कि जल्दी ही 26 एपिसोड का एक रिएलिटी शो आने वाला है। इस शो में देशभर के उन 26 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। एपिसोड के माध्यम से उन लोगों को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed