फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sang Fest in Tagore Theatre, Chandigarh

श्रीकृष्ण की माया से टैगोर में नरसी का उद्धार

Thu, 10 Jul 2014 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Jul 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
Sang Fest in Tagore Theatre, Chandigarh

सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से सात दिवसीय सांग उत्सव के चौथे दिन बुधवार शाम टैगोर थिएटर-18 में धर्मबीर सांगी के निर्देशक में नरसी का भात सांग प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


सांग की कहानी शुरू होती है सेठ नरसी की जिंदगी से। नरसी भगवान पर भरोसा नहीं करता। नरसी का एक लड़का भी है जिसका नाम हरनंदी है। एक दिन नरसी गंगा में नहाने जाता है और वहां पर श्रीकृष्ण भगवान ब्राह्मण के रूप में उसे मिलते हैं।
विज्ञापन


ब्राह्मण बने भगवान श्री कृष्ण नरसी से कहते हैं कि नहाने से पहले वह कुछ दान करें। नरसी इस पर इंकार कर नहाने से ही मना कर देता है। नरसी कुछ देर सोचता है और ब्राह्मण से कहता है कि वह एक पाई का दान करेगा और वह भी घर जाकर, तो कृष्ण कहते हैं कि ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कृष्ण भगवान घर पहुंचते हैं तो नरसी मरने का ढोंग करता है, लेकिन ब्राह्मण बने कृष्ण भी उसके शव के पीछे शमशान भूमि पर पहुंच जाते हैं। नरसी के झूठ से गुस्साए श्रीकृष्ण भगवान नरसी को श्राप दे देते हैं और जिससे नरसी को माया से नफरत हो जाती है और नरसी 11 करोड़ की अपनी तमाम जायदाद दान कर देता है।


ऐसे में एक दिन नरसी की लड़की का भात आता है, लेकिन उसके भाई उसका भात भरने से मना कर देते हैं। इस पर श्री कृष्ण नरसी की मदद करते हैं और लड़की का भात भरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed