फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sampat Nehra wanted to buy property in Haryana and delhi

हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदने की फिराक में था गैंगस्टर संपत नेहरा, कई प्रॉपर्टी डीलर थे संपर्क में

Sat, 23 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 23 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Sampat Nehra wanted to buy property in Haryana and delhi
संपत नेहरा - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई का दाहिना हाथ कहा जाने वाला संपत नेहरा हरियाणा व दिल्ली के कई प्रॉपर्टी डीलर के भी संपर्क में था। वह हरियाणा व दिल्ली में कम रेट पर प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी में था। पुलिस की पूछताछ में संपत ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह भरतपुर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके लिए उसने तीन दिन तक सलमान के घर की भी रेकी की थी। हालांकि घर की सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, संपत के संबंध में एक और अहम जानकारी हाथ लगी है। पता चला है कि संपत के संपर्क में हरियाणा के अलावा दिल्ली के कई प्रॉपर्टी डीलर थे। अक्सर संपत उक्त प्रॉपर्टी डीलरों के साथ पार्टी भी करता था। यहीं नहीं संपत ने जेल जाने से पूर्व कई प्लॉट व प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर ली थी। मगर इससे पूर्व ही उसे पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस को संपत के बारे में ओर भी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे का सेवन करते हैं गिरोह के सदस
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि संपत के गिरोह के अन्य सदस्य वारदात को अंजाम देने से पूर्व नशीली वस्तुओं का भी सेवन करते थे। हालांकि संपत नशे का सेवन करने से परहेज करता था। उधर पुलिस ने संपत गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में हरियाणा के सोनीपत व अन्य स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed