{"_id":"2072378007e105416b27c620a5d6092e","slug":"samjhauta-blast-swami-aseemanand-hearing-on-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता ब्लास्ट: स्वामी असीमानंद कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता ब्लास्ट: स्वामी असीमानंद कोर्ट में पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Fri, 14 Aug 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में पंचकूला की विशेष एनआईए की अदालत में सुनवाई के दौरान ब्लास्ट के मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद सहित अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए। इस दौरान अदालत में एक गवाह का बयान भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के तत्कालीन एएसआई इंद्र सिंह ने अपनी गवाही में दो शवों की बरामदगी और इसकी जांच से संबंधित इनक्वेस्ट रिपोर्ट पेश किए। गवाह इंद्र सिंह ने ब्लास्ट के मौके से मिले पाकिस्तानी यात्री साबिर और इफ्तकार के शवों की शिनाख्त की थी। उसने इससे संबंधित ब्योरा अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
एनआईए के वकील आरके हांडा ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी। अगली तारीख पर पांच गवाहों को समन किया गया है। अब तक इस मामले में 139 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन