फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saluted the valor and bravery of the Indian Army by running in Sajoba Half Marathon

Chandigarh News: सजोबा हाफ मैराथन में दौड़ कर भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी को किया सलाम

Sun, 27 Jul 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Saluted the valor and bravery of the Indian Army by running in Sajoba Half Marathon
चंडीगढ़। सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) ने कारगिल विजय दिवस सजोबा हाफ मैराथन 2025 का आयोजन किया। इसके माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान को सलाम किया गया। मैराथन के माध्यम से वेटरन रनर रहे फौजा सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में शनिवार सुबह 5 बजे इसका आयोजन किया गया। ट्राइसिटी के अलावा आस पास के इलाकों से दौड़ में रुचि रखने वाले इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए सुबह पांच बजे से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

दौड़ से पहले प्रतिभागियों में जोश भरने के लिए जुंबा डांस को आयोजित किया गया। जिसके जरिए प्रतिभागियों ने अपने आप को वार्म अप किया। मैराथन में व्हीलचेयर पर चलने वाले धावकों ने भी काफी उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। सजोबा के संस्थापक प्रेसिडेंट मैक सरीन और रेस डायरेक्टर कर्नल हरप्रीत सिंह मान भी उपस्थित थे। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई, जिसमें पुरुष और महिला दोनों प्रतिभागियों का सम्मानित किया गया। सबसे कम उम्र और सबसे उम्रदराज धावकों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

विभिन्न श्रेणियों के विजेता

पुरुषों की 21 किलोमीटर दौड़
हाफ मैराथन में रोहित ने 16-30 आयु वर्ग में 1:25:25 का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। मनजिंदर सिंह ने 1:26:10 का समय लेकर दूसरा स्थान औक दिनेश जांगड़ा ने 1:34:48 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों की 31-45 आयु वर्ग में संदीप मदान ने 1:29:14 के समय के साथ विजेता रहे। तरुण शेखर पांडे ने 1:30:32 का समय लेकर दूसरा स्थान और अनमोल चंदन ने 1:37:14 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों के 46-59 आयु वर्ग में सुनील शर्मा ने 1:48:58 का समय निकालकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। नरिंदर ने 1:55:59 का समय लेकर दूसरा और संदीप मलिक ने 1:59:46 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

21 किलोमीटर महिला दौड़
पूजा पांडे ने 31-45 आयु वर्ग में 2:05:43 का समय लेकर जीत हासिल की, जबकि निशा गर्ग ने 2:08:46 का समय लेकर दूसरा और जसविंदर कौर ने 2:22:44 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। 46-59 आयु वर्ग में मनोज यादव ने 2:03:33 का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।



10 किलोमीटर की पुरुष दौड़
16-30 आयु वर्ग के पुरुषों में मनप्रीत सिंह ने 39:25 का समय लेकर जीत हासिल की। आशुतोष नैयर ने 45:39 का समय लेकर दूसरा, अमित कुमार ने 48:07 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के 31-45 आयु वर्ग में दिनेश (41:55) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। राजेश ने (53:54) समय के साथ दूसरा और शशांक चानना (56:59) तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के 46-59 आयु वर्ग में गुरजंट सिंह (54:55) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि नरेंद्र सिंह (56:02) ने दूसरा और हैरी बाठ ने (59:35) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

10 किलोमीटर की महिला दौड़

महिलाओं की 16-30 आयु वर्ग में तरन्नुम भंडारी (1:10:344) ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सिमर मक्कड़ (1:14:07) ने दूसरा, ओजस्विनी (1:29:15) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 31-45 आयु वर्ग में मनीषा (52:28) विजेता रहीं, जबकि हिमानी जामवाल (1:06:34) दूसरे, अमृत जोहल (1:13:52) तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं की 46-59 आयु वर्ग में अपराजिता (1:14:02) प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि मंजीत कौर (1:24:54) दूसरे और सुहिंदर कौर (1:31:09) तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed