फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary of staff nurses and multipurpose health workers will increase in Haryana

हरियाणा में स्टाफ नर्स और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों का बढ़ेगा वेतन, इस तारीख से होगा लागू

Fri, 04 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Salary of staff nurses and multipurpose health workers will increase in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

हरियाणा सरकार ने स्टाफ नर्सों और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका वेतनमान रिवाइज कर दिया है। उनके वेतन में 26 से 58 फीसद तक वृद्धि होगी। ये संशोधित वेतनमान 1 जनवरी 2016  से लागू होगा। इससे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू (महिला व पुरुष) कर्मचारियों तथा पीजीआईएमएस रोहतक के नर्सिंग स्टाफ लाभान्वित होगा।

विज्ञापन


इस अधिसूचना के अनुसार स्टाफ नर्स का वेतनमान 44900 रुपये तथा एमपीएचडब्ल्यू का 35400 रुपये किया गया है, जो कि 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। इससे राज्य की 4 हजार स्टाफ नर्स, करीब 5500 एमपीएचडब्ल्यू तथा लगभग 1300 पीजीआईएमएस रोहतक की नर्सिंग स्टाफ को लाभ होगा। इससे राज्य पर करीब 110 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को मास्टर डिग्री करने के लिए छुट्टी के दौरान दी जाने वाले वेतनमान को एलोपैथी चिकित्सकों के समान कर दिया है। इसके लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की गई है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की राज्य प्रधान ओमपति कादयान, महासचिव हरिनिवास, प्रेस सचिव संदीप कुंडू, उपप्रधान रानी, वित्त सचिव संतोष सैनी, मनदीप राठी, वीरेंद्र दलाल, अनिल गोयत, कुलताज मलिक, सुशील शर्मा, मनोज दलाल, बजरंग सोनी, सुरेंद्र पाल, संदीप कुमार पंचकूला, गुरमीत केन अनुसार इससे एमपीएचडब्लू कैडर के नियमित व एनएचएम में कार्यरत लगभग 8500 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed