{"_id":"32774dea7ed2fafd03974417f04f78ec","slug":"salary-increament-mayor-depty-mayor-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर, सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के मानदेय बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर, सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के मानदेय बढ़े
अमर उजाला / चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने बताया कि मेयर को दिए जाने वाले मानदेय में 2500 की बढ़ोत्तरी कर इसे 7500 रुपये कर दिया गया है। पहले मेयर को 5000 रुपये दिया जाता था।
उन्होंने बताया कि सीनियर डिप्टी मेयर के मानदेश को दोगुना कर इसे 6000 रुपये कर दिया गया है, सीनियर डिप्टी मेयर को पहले 3000 मानदेय दिया जाता था।
इसी प्रकार डिप्टी मेयर को दिए जाने मानदेय में 3000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। डिप्टी मेयर को अब 2000 के स्थान पर 5000 रुपये दिया जाएगा।
नगर निगम के पार्षदों के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी की गई है। इन पार्षदों को अब 1500 के स्थान पर 2500 रुपये दिया जाएगा।
इसके अलावा मेयर को दिए जाने वाले मनोरंजन भत्ते को बढ़ाकर 5000 कर दिया गया है, जो पहले 2500 रुपये दिया जाता था।