चुनावी मौसम में कर्मचारियों पर उपहारों की बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लों ने बताया कि सभी अकुशल कर्मचारियों को न्यूनतम 8100 रुपये वेतन दिया जाएगा। उनका कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) का पैसा सरकार जमा कराएगी। इससे कर्मचारियों को करीब 1200 रुपये का लाभ होगा। न्यूनतम वेतन में हर साल पांच फीसदी बढ़ोतरी होगी।
ग्रुप 3 और 4 के कर्मचारियों के वेतनमान में संशोधन
उन्होंने बताया कि एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसीपी) योजना में भी संशोधन किया गया है। अब एसीपी 8,16 और 24 वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने पर मिलेगी। एसीपी योजना के तहत ग्रुप तीन और चार के कर्मचारियों के वेतनमान में ग्रेड पे संशोधित किया गया है। अब ग्रेड-पे 1650 से बढ़कर 1800 रुपये, 1800 से बढ़कर 1900 रुपये, 1900 से बढ़कर 2000 रुपये, 3300 से बढ़कर 3600 रुपये, 3600 से बढ़कर 4000 रुपये, 4000 रुपये से बढ़कर 4200 हो गया है।
80 प्रतिशत कर्मचारियों को फैसले का लाभ मिलेगा
उन्होंने बताया कि उदाहरण के तौर पर जिस चतुर्थ कर्मचारियों को पहले 30 वर्ष की सेवा के बाद 1900 रुपये ग्रेड-पे मिलती थी, उसे अब 24 वर्ष की सेवा के बाद 2000 रुपये ग्रेड-पे मिलेगी। इसी तरह तृतीय श्रेणी के जिस कर्मचारी को पहले 30 वर्ष में 3300 रुपये ग्रेड-पे मिलती थी, अब उसे 24 वर्षों में 3600 रुपये ग्रेड-पे मिल जाएगी। इस दोनों फैसलों से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
अनुबंध महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश और भत्ते
अर्द्ध-कुशल और कुशल कर्मचारियों को 8100 रुपये से ज्यादा वेतन मिलेगा। इसके लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली समिति 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। दैनिक वेतनभोगी और अनुबंध महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश मिलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के समान भत्ते देने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली समिति समीक्षा करेगी और जल्द सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।