फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sahil injured in the attack of snatchers regained consciousness, Corona report positive

Chandigarh News: झपटमारों के हमले में घायल साहिल को आया होश, कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव

Wed, 01 Mar 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sahil injured in the attack of snatchers regained consciousness, Corona report positive
चंडीगढ़। झपटमारों के चाकू मारने से बुरी तरह से घायल साहिल को बुधवार को होश आ गया हालांकि अभी वह बोलने की हालत में नहीं है। उधर, साहिल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि झपटमारों के हमले से पहले साहिल में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।बता दें कि रविवार शाम सुंदर नगर के पास लोहे के फाटक पर झपटमारों ने साहिल को चाकू से गोदकर मोबाइल और पर्स छीन लिया था। जख्मी हालत में पुलिस साहिल को जीएमसीएच-32 ले गई, जहां उसके तीन ऑपरेशन किए गए। तब से वह कोमा में था।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साहिल के छोटे दादा प्रमोद जायसवाल ने बताया कि उनका पोता साहिल लगभग 11 दिन पहले ही नौकरी के सिलसिले में बिहार से आया था। वह 12वीं पास है और एसी का काम सीख रहा है। रविवार को वह उसे बाजार में एक काम के लिए लेकर गए थे। उन्हें समय लग रहा था, इसलिए उन्होंने शाम करीब सात बजे साहिल को दड़वा स्थित घर जाने को कह दिया। इसी दौरान उसके साथ यह वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed