फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sadhvi sexual case, gurmeet ram rahim hearing on court

साध्वी यौन शोषण: राम रहीम हुए कोर्ट में पेश

Sun, 19 Apr 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 19 Apr 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
sadhvi sexual case, gurmeet ram rahim hearing on court

साध्वी यौन शोषण मामले में साध्वी के तीन पेज के पत्र और हस्ताक्षर की जांच के बाद सीएफएसएल ने सीबीआई की अदालत में रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इस संबंध में भेजे गए दस्तावेज और हस्ताक्षर के नमूने को जांच के लिए नाकाफी बताया गया। इस संबंध में अतिरिक्त नमूने और दस्तावेज मांगे गए हैं, ताकि पुख्ता रिपोर्ट तैयार की जा सके। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन


उधर, सीबीआई के वकील ने बचाव पक्ष की ओर से सात साल से भी अधिक वक्त तक पत्र को किसी भी अदालत के समक्ष पेश नहीं करने पर भी सवाल उठाया है। इस रिपोर्ट से डेरा प्रमुख की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही इस मामले को लेकर अदालत में गहमागहमी थी, लेकिन सीएफएसएल रिपोर्ट पेश होने के बाद अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख दे दी। दस्तावेज और अपर्याप्त साक्ष्यों को वजह बताते हुए मामले से संबंधित अन्य दस्तावेज भी मंगाए गए हैं। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि सीएफएसएल ने रिपोर्ट पेश की है, लेकिन उसमें हैंडराइटिंग से संबंधित स्पष्ट जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साध्वी की ओर से लिखित और तथ्यों की जरूरत है, ताकि पुख्ता रिपोर्ट तैयार की जा सके। इस रिपोर्ट में साध्वी की ओर से पत्र लिखने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सीबीआई के वकील ने कहा कि पत्र साध्वी की ओर से लिखा गया तो इसे वर्षों बाद क्यों अदालत में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि हमें मिली रिपोर्ट के मुताबिक लैब की ओर से साध्वी के पत्र की लिखावट की मिलान के लिए जो सामग्री भेजी है, वह पर्याप्त नहीं है। पहले भी इस मामले की जांच निजी एजेंसी से करवाने की मांग बचाव पक्ष की ओर से की गई थी।


हत्या के मामलों में सुनवाई दो मई को
उधर, डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह के मामले में छह गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या सहित दोनों मामलों में अगली सुनवाई दो मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed