{"_id":"64592cb0ba00ea46f40e6e03","slug":"sad-workers-beaten-a-girl-in-jalandhar-of-punjab-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मजीठिया से सवाल पूछने पर कार्यकर्ताओं ने युवती का गला दबाया, पीड़िता अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मजीठिया से सवाल पूछने पर कार्यकर्ताओं ने युवती का गला दबाया, पीड़िता अस्पताल में दाखिल
Mon, 08 May 2023 10:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 May 2023 10:43 PM IST
सार
बिक्रम मजीठिया व बसपा नेता बलविंदर कुमार ने कहा कि रैली तो शिअद-बसपा की थी। वहां पेंडू मजदूर यूनियन के लोगों को सोची-समझी साजिश के तहत भेजा गया था ताकि रैली में खलल डाला जा सके। हम सत्ता में नहीं हैं, जो इनको जमीन अलॉट कर सकेंगे?
विज्ञापन
युवती को पीटते पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के गांव दयालपुर में उपचुनाव के प्रचार के दौरान शिअद नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से सवाल पूछने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक युवती को पीट दिया। मजीठिया और बसपा नेता बलविंदर कुमार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने युवती का गला दबाया और उसे खींच आगे ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला भड़क गया।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने मजीठिया की गाड़ी रोककर नारेबाजी की। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मजीठिया तुरंत प्रभाव से माफी मांगें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मजीठिया गांव दयालपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। पेंडू मजदूर यूनियन लंबे समय से अनुसूचित जाति और पिछड़े लोगों को 17 एकड़ जमीन अलॉट करने का मामला उठा रही है। इस दौरान एक युवती ने सवाल पूछा कि क्या साढ़े 17 एकड़ जमीन में से भूमिहीन मजदूरों को अतिरिक्त जमीन बांटी जाएगी? इस पर कार्यकर्ताओं ने युवती का गला पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन
एक महिला के विरोध पर हमलावरों ने उसका गला तो छोड़ दिया लेकिन उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मजीठिया की गाड़ी रोकर धरना लगा दिया। लोगों ने घायल युवती को करतारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने किसी तरह मजीठिया को ग्रामीणों के घेरे से निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गई।
विज्ञापन
मजीठिया ने कहा- हमारे खिलाफ साजिश
बिक्रम मजीठिया व बसपा नेता बलविंदर कुमार ने कहा कि रैली तो शिअद-बसपा की थी। वहां पेंडू मजदूर यूनियन के लोगों को सोची-समझी साजिश के तहत भेजा गया था ताकि रैली में खलल डाला जा सके। हम सत्ता में नहीं हैं, जो इनको जमीन अलॉट कर सकेंगे? यह सवाल सरकार से करना चाहिए। हमारी रैली को खराब करवाने के पीछे करतारपुर से आप विधायक बलकार सिंह का हाथ है।