फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD leader stood against women in the village Mtur

चंदूमाजरा माफी मांगें, वरना जाएंगी निर्वाचन आयोग

Fri, 28 Mar 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 28 Mar 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
SAD leader stood against women in the village Mtur

लोकसभा हलका आनंदपुर साहिब से कांग्रेस की उम्मीदवार के खिलाफ शिअद नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा द्वारा की जा रही गलत भाषा का मामला पूरी तरह तूल पकड़ गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को इसी मुद्दे को लेकर गांव मटौर की महिलाएं इकट्ठी हो गई। इस दौरान उन्होंने चंदूमाजरा के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।

गुस्से में आई औरतों ने चंदूमाजरा को चेतावनी दी है कि वह बिना शर्त अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगे। वरना वे इस संबंधी शिकायत निर्वाचन आयोग के कमिश्नर को करेगी। साथ ही गांवों में चुनाव प्रचार के लिए आने पर चंदूमाजरा को काली झंडियां दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेसी नेता परमदीप सिंह बैदवान की अगुवाई में ये औरते इकट्ठी हुई थी। इनमें लाभ कौर, सुरजीत कौर, शिंदर कौर, लक्ष्मी, शबनम, कांता व अन्य ने कहा कि चंदूमाजरा अपने नाम से आगे प्रोफेसर लगाते हैं। लेकिन इतना पढ़़ा लिखा होने के बावजूद भी उन्हें महिलाओं की इज्जत करने नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुओ-पीरों ने हमें औरत जाति की इज्जत करनी सिखाई है। पर चंदूमाजरा इन सभी चीजों को भूल गए है। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में बोर्ड और तख्तियां पकड़ी हुई थी। वहीं, इस दौरान सरपंच अमरीक सिंह, सूबेदार सरूप सिंह, जसपाल सिंह, दिलबर खान, गुरमेल सिंह फौजी, गुरदीप सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed