फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD chief Sukhbir Singh Badal said Punjab government selling covid vaccine to private hospitals

सुखबीर बादल का आरोप: निजी अस्पताल को वैक्सीन बेच रही सरकार, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Fri, 04 Jun 2021 02:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 02:53 AM IST
सार

सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर कोरोना वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए और पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट की निगरानी की जाए।  

विज्ञापन
SAD chief Sukhbir Singh Badal said Punjab government selling covid vaccine to private hospitals
सुखबीर बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। शिअद प्रधान ने कहा कि पंजाब के लोगों की जान से खिलवाड़ करने पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन


गुरुवार को शिअद मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। इसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी उजागर किया है, जिन्होंने हाल ही में सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन की मांग की थी। 
विज्ञापन

 
शिअद प्रधान ने राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन की भी निंदा की और कहा कि उन्होंने लोगों को दो निजी संस्थाओं में बढ़ी हुई दरों पर वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। राज्य में वैक्सीन तो उपलब्ध है लेकिन उन्हें आम आदमी को मुफ्त में दिए जाने के बजाय निजी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

400 रुपये में राज्य को मिलने वाली वैक्सीन की खुराक निजी संस्थान 1060 रुपये में बेची जा रही है। निजी अस्पताल आगे 1560 रुपये में बेच रहे हैं। अकेले मोहाली में एक दिन में करीब दो करोड़ रुपये का लाभ कमाने के लिए निजी संस्थानों को 35000 वैक्सीन की खुराक बेची गई। 

कांग्रेस-आप एक ही
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि विधायक सुखपाल खैरा और आप के दो अन्य विधायक जगदेव सिंह और पीरमल सिंह का कांग्रेस में जाना यह बताता है कि अब बिल्ली थैले से बाहर है। इससे पता लगता है कि कांग्रेस और आप एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं।

इंदिरा गांधी ने कराया था हमला
शिअद अध्यक्ष ने इंदिरा गांधी के आदेश पर सेना द्वारा सचखंड श्री दरबार साहिब परिसर में टैंकों और तोपों से हमले की बरसी पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इससे न केवल श्री अकाल तख्त साहिब को नुकसान पहुंचा बल्कि हमले के दौरान हजारों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप भी अग्नि भेंट हो गए थे। यह बेहद दुखद है कि गांधी परिवार ने हमले को जायज ठहराने वालों के परिजनों को बढ़ावा देना जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed