फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD alliance with NDA is unbreakable: badal

जानिए, शिअद-एनडीए गठबंधन पर क्या बोले बादल?

Fri, 24 Oct 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 24 Oct 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
SAD alliance with NDA is unbreakable: badal

पंजाब के मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि शिअद और एनडीए का गठजोड़ अटूट है। यह राजनीतिक गठजोड़ हर हाल में बरकरार रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में बाबा विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। समारोह में उद्यमियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 41 लोगों को उनके उम्दा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा का गठजोड़ टूटने तथा चुनाव के बाद की स्थिति पर सवाल के जवाब में बादल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भाजपा और शिवसेना महाराष्ट्र में साझा सरकार बनाएंगे। दोनों पार्टियों की विचारधारा समान है। महाराष्ट्र के विकास के लिए दोनों पार्टियों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने और नए सीएम मनोहर लाल खट्टर के 26 अक्तूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बारे में बादल ने कहा कि निमंत्रण मिलने पर वे समारोह में शामिल होंगे।

पंजाब में बुनियादी ढांचे की स्थिति पर बादल ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब को इंफ्रास्ट्रक्चर में देश का अव्वल सूबा करार दिया है। निवेश के लिए भी यह सबसे सुरक्षित राज्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्री को कमजोर करने के लिए आतंकवाद के अलावा विभिन्न कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार हैं।

अब प्रदेश सरकार पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके सूबे की इंडस्ट्री के लिए आर्थिक पैकेज की मांग करेगी। बादल ने कहा कि बिजली उत्पादन में कोयले की कमी को दूर करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इस बारे में अध्यादेश जारी किया है। उन्हें उम्मीद है कि कोयले की कमी से अब पावर प्लांट बंद करने की नौबत नहीं आएगी।


इससे पहले विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने बदलते परिवेश में कौशल को बढ़ावा देने की बात की और सरकारी प्रयास की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लुधियाना में मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए आगे आएं, यही बाबा विश्वकर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत, शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, परवीन बांसल, हीरा सिंह गाबड़िया समेत कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed