फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sachin Pilot spoke on SYL and Indira gandhi, said leave it and don

SYL के मुद्दे पर बोले सचिन पायलट, छोड़ो इंदिरा जी की याद न दिलाओ

Wed, 01 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot spoke on SYL and Indira gandhi, said leave it and don
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सचिन पायलट ने मंगलवार को एसवाईएल मुद्दे पर कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और केंद्र में भाजपा की सरकार है, बावजूद इसके इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


हक की बात करते हैं, लेकिन हक दिला नहीं पाते। अदालत में सही पैरवी नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति है कि पंजाब को उसका हक मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


जब पायलट से पूछा गया कि एसवाईएल की शुरुआत तो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने की थी, तब पायलट ने कहा कि छोड़ो इंदिरा जी की याद न दिलाओ, कांग्रेस को जिताने के लिए आशीर्वाद दो। सचिन मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद सचिन ने लुधियाना में कांग्रेसी उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पायलट ने कहा कि पंजाब ने आतंकवाद का लंबा संताप झेला है। आम आदमी पार्टी सत्ता के लालच में पंजाब को फिर से उसी आग में धकेलने का प्रयास कर रही है, यह सही नहीं है। 

'आर्थिक तौर पर कमजोर हुआ है पंजाब'

Sachin Pilot spoke on SYL and Indira gandhi, said leave it and don
स‌‌चिन पायलट

राजनीतिक दलों के बीच विरोध हो सकता है, लेकिन जिस तरह की भाषा, ब्लेम गेम और ओछी राजनीति की जा रही है, वह युवाओं के लिए अच्छा उदाहरण नहीं बन रहा है। पायलट ने कहा कि पंजाब आर्थिक तौर पर कमजोर हुआ है, आज हर नागरिक पर 37 हजार रुपये का कर्ज है। 

कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए हैं, उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आप की नकारात्मक राजनीति को जनता आशीर्वाद नहीं देगी। कांग्रेस ने अभी तक इस तरह की राजनीति नहीं की है। उन्होंने कहा कि वोट के लिए भाजपा लोगों के जज्बातों से खेलती है।

यूपी में सपा के साथ गठबंधन पर मुलायम सिंह के तेवर पर पायलट ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि नेता जी इस गठबंधन को अपना आशीर्वाद जरूर देंगे। इस अवसर पर एआईसीसी आब्जर्वर डॉ. नरेश कुमार, जगमोहन शर्मा और गुरप्रीत सिंह गोगी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed