{"_id":"5eac78d08ebc3e90305ffedb","slug":"rwa-sealed-area-of-sector-22-chandigarh-news-pkl3739703137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 22 की आरडब्ल्यूए ने सील किया एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 22 की आरडब्ल्यूए ने सील किया एरिया
विज्ञापन
सेक्टर 22 की परेड ग्राउंड के सामने वाली सड़क को ड्रम लगाकर बंद कर दिया गया है।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को सेक्टर 22 को भी सील कर दिया गया। यह कार्य सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने पुलिस के सहयोग से किया। आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट विनोद वशिष्ठ ने बताया कि उनके सेक्टर में कोई कोरोना संदिग्ध नहीं है, लेकिन सेक्टर निवासियों की सुरक्षा के लिए यह कार्य किया गया है। इसके लिए थर्मल स्क्रीनिंग मशीन की भी व्यवस्था की गई है। अरोमा लाइट प्वाइंट की तरफ से आने-जाने का एक ही रास्ता रखा गया है।
इस प्वाइंट पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर सेक्टर में प्रवेश करने दिया जाएगा। सेक्टर में सब्जियां बेचने वाले वेंडर्स की संख्या भी सीमित कर दी जाएगी। इस बैरियर पर पुलिस और आरडब्ल्यूए की ओर से तैनात किए व्यक्ति ही मौजूद रहेंगे।
इमरजेंसी और एंबुलेंस के लिए रोक नहीं
आरडब्लूए प्रधान ने बताया कि तैनात व्यक्ति सेक्टर में आने जाने वाले हर व्यक्ति का लेखा-जोखा रखेंगे। साथ ही सेक्टर में आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग भी करेंगे। इमरजेंसी और एंबुलेंस के लिए किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है। सेक्टर के सरकारी कर्मचारियों जैसे चिकित्सा, पुलिस और सफाई कर्मियों को उनकी आईडी के आधार पर ही आन-जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए पार्षद और आरडब्ल्यूए के सदस्य सेक्टर 17 एसओ के साथ जांच कर सकते हैं।