{"_id":"e28c650db7e04eefd0b2b767c292fb58","slug":"rwa-associaltion-puda-employees-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए का पुडा मुलाजिमों को समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए का पुडा मुलाजिमों को समर्थन
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 27 Dec 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडा मुलाजिमों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू किया संघर्ष आंदोलन का रूप ले चुका है। कई मुलाजिम व समाजसेवी जत्थेबंदियां मुलाजिमों के साथ खड़ी हो गई है।
इसी कड़ी में वीरवार को सात सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के मेंबर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मुलाजिमों को पूरा समर्थन देने की घोषणा की।
एसोसिएशनों के मेंबरों ने कहा कि नौ जनवरी को होने वाली राज्य स्तरीय रैली में उनके सेक्टरों में रहने वाले लोग भी अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। इन संस्थाओं में 80 व सेक्टर-67 व 68 की संस्थाएं शामिल हैं।
इससे पहले वीरवार सुबह सभी मुलाजिम धरना स्थल पर पहुंचे। फिर अरदास कर पांच मुलाजिमों को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इनमें परमजीत सिंह जेई, हरकेश सिंह, उमेश सिंह, रमेश्वर व भिखू राम शामिल थे।
विज्ञापन
इसके बाद सभी जत्थेबंदियों के मेंबरों ने धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। दोपहर में मुलाजिमों ने गेट रैली की। रैली में पुडा की सभी शाखाओं में तैनात मुलाजिम शामिल हुए।
मुलाजिमों ने सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी के को-कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि मुलाजिमों ने तय किया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है।
वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। इसके अलावा राज्य की अन्य इकाईयों में भी पुडा मुलाजिमों का संघर्ष लगातार जारी है।