फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rural Sitting on strike, Public health minister change his route

हरियाणाः धरने पर बैठे रहे ग्रामीण, बचने के लिए जन स्वास्थ्य मंत्री ने बदल लिया रास्ता

Mon, 08 Oct 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (रेवाड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (रेवाड़ी) Updated Mon, 08 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
rural Sitting on strike, Public health minister change his route
धरने पर बैठे ग्रामीण

हरियाणा के बावल क्षेत्र से एक छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की बरामदगी को लेकर परिजन समेत कई गांवों के लोग धरना दे रहे हैं। यह धरना जन स्वास्थ्य मंत्री के आवास महज 150 फुट की दूरी में दिया जा रहा है। धरने पर बैठे ग्रामीणों से बचने के लिए जन स्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने रविवार को अपना रास्ता ही बदल लिया। मंत्री अपने आवास के पीछे से अनाज मंडी के रास्ते रेवाड़ी रोड को जाने वाले रास्ते से निकले। मंत्री आवास के पास उपमंडल के गांव मोहनपुर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर बावल 84 के आह्वान पर धरना दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को बावल पूर्ण रूप से बंद कर पंचायत का आयोजन किया गया था। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंत्री का आवास मात्र 150 फुट दूर है, लेकिन उन्होंने अभी तक लोगों के बीच आना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों ने कहा कि उनका पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ चुका है, इसलिए मंत्री को बुलाकर यह जानना चाहते हैं कि सरकार इस केस में क्या कर रही है। लेकिन मंत्री जी न केवल लोगों के बीच आने से कतरा रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपने आवागमन का रास्ता भी बदल लिया है।
विज्ञापन


मंत्री बोले : रास्ता बदलने की बात गलत 
उधर, जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारीलाल ने कहा कि इस मामले में कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। वह रोजाना सीधे रास्ते से जा रहे हैं। सुबह भी धरना स्थल के पास से ही आए थे। पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति है। उनके प्रयासों से ही मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच कर रही है। ऐसे में लोगों को जांच में सहयोग कर इंतजार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी परिजन संतुष्ट नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री से मिलकर हायर एजेंसी से जांच कराने के लिए प्रयास करेंगे। जब उनसे धरना स्थल पर नहीं जाने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां कई तरह के लोग बैठे हैं, मेरे जाने पर वह माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed