फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun

देखिए, शुरुआत से अंत तक 'बैसाखी मुटियारा दी'

Mon, 14 Apr 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun
अमर उजाला संग रूपांतरण क्लब के बैसाखी कार्यक्रम की शुरूआत अमर उजाला संपादक सतिन्द्र सिंह बैंस ने बैसाखी की बधाई देकर की। स्नेहालय के बच्चों ने गणेश वंदना की। इसके बाद ‘नारी का सम्मान’ नामक स्किट के जरिए रूपांतरण क्लब सदस्य विनोद, कमला, प्रीतम और कविता ने ‘नारी है महान, मत करो इसका अपमान, नारी शक्ति जिंदाबाद’ का संदेश दिया। शिखा चौधरी ने अपने बेटे को मुख्य लीड के साथ पंजाबियां दी बैटरी चार्ज रहंदी है.. गीत के साथ पेश किया।
विज्ञापन

गिद्दा की विजेता रही आंगनबाड़ी वर्कर्स और रीनू की टीम

'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun

अमर उजाला सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट, सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया, जायरा डायमंड और ओमिका क्रिएशंस के सहयोग से यह किया गया। कार्यक्रम का बिग एफएम रेडियो पार्टनर हैं। कार्यक्रम में गिद्दा प्रतियोगिता की ट्राफी आंगनबाड़ी वर्कर्स सेक्टर-26 की टीम और रीनू की टीम ने जीती। दूसरे स्थान पर शिखा चौधरी की टीम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

भंगड़ा कंपीटिशन की विजेता कंचन भल्ला

'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun

भंगड़ा कंपीटिशन की विजेता कंचन भल्ला की टीम और दूसरे स्थान पर सरबजीत की टीमें रहीं। स्किट ‘नारी का सम्मान’ की टीम बसंत खुरबंदा, विनोद, कमला मीरचंदानी, प्रीतम खरबंदा को सम्मानित किया गया। पंजाबी ट्रेडीशनल सिंगिग कंपीटिशन में पहला स्थान इश्मीत ने, दूसरा नीति मोदगिल, तीसरे स्थान पर  शिवानी और पूनम, वरिंद्र कौर और अजीत कौर को कंसलेशन पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

पंखुड़ी ने जीता पेंटिंग कंपीटिशन

'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun

पेंटिंग कंपीटिशन जूनियर वर्ग में पहला स्थान पंखुड़ी, अनन्या रावत दूसरे और तीसरे स्थान पर विंदा और कंसलेशन प्राइज सार्थक और राशि को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सीआरपीएफ कमांडिंग अधिकारी एमपी बहुगुना थे। साथ ही अन्य मेहमानों में सोशल वेलफेयर निदेशक राजेश जोगपाल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड जनरल मैनेजर के के तनेजा, अमर उजाला के संपादक सतिंदरजीत सिंह बैंस और उनकी पत्नी परमजीत बैंस थीं।

सुबह की शिफ्ट होने के बाजवूद जमाया रंग

'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun

सुबह नौ से तीन बजे की शिफ्ट होने के बाजवूद आंगनबाड़ी वर्क र्स अमर उजाला रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी में गिद्दा कंपीटिशन की विजेता रही। लीडर अंजू शर्मा ने कोरियोग्राफी में मदद चाइल्ड डेवलपमैन आफिसर जसविंदर कौर ने की। टीम में सदस्य रजनी, ललिता, पूजा शर्मा, प्रिया, शिवानी, मीनाक्षी, मनजीत, पूजा, अंजना, मनजीत, सिम्मी शामिल हैं। कंचन भल्ला की टीम में सभी गृहिणी और वर्किंग वुमन शामिल है। यह टीम पिछले तीन दिन से प्रैक्टिस कर रही थीं। इसमें कंचन, निधि मोदगिल, हेम लता, नेहा वारवल, परमजीत कौर, सविता, लखविंदर कौर शामिल है।

61 से 45 उम्र की टीम ने जीता गिद्दा

'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun

पिछले कुछ दिनों से रिहर्सल कर रही रीनू की टीम ने भी गिद्दे कंपीटिशन की विजेता टीम रही। इस टीम के सदस्य मधु शर्मा (47), रीनू (35), सविता चुघ (56), कुसुम लता(54), संध्या(53), अवतार कौर(48), पूनम गोयल(52), ऊषा गर्ग(56),कौशल्या शर्मा(53), बलदेव कौर(61), सीमा राठी(48), किरण शर्मा (55) शामिल हैं। भंगड़ा मास्टर अजीत सिंह की कोरियोग्राफी से सरबजीत की टीम ने भंगड़ा कंपीटिशन में हिस्सा लिया। यह टीम दूसरे स्थान पर रही। इसमें शैली तनेजा, पूनम, वर्षा, शिपरा, सरबजीत, शबरा शामिल है। प्रतिभागियों ने मेकअप पर भी खास ध्यान दिया। इनकी पगड़ी अजीत सिंह ने बांधी।

रूपांतरण की ऑनररी सदस्यों को किया सम्मानित

'rupantaran baisakhi mutiyara di' Everybody Fun

कार्यक्रम में रूपांतरण क्लब की ऑनरेरी सदस्यों सरिता खुराना, पल्लवी सिंह, सुदेश राघव, शौभा कौसर, गुरबख्श रावत, रेनू अरोड़ा, सुशील बंसल, डॉ. पुनीत बेदी, डॉ. जीके नंदा, प्रीति जिंदल, डॉ. दीप्ति, बिमला सोढ़ी, अन्नू रानी, उमा महाजन को सम्मानित किया गया। भंगड़े और गिद्दे कंपीटिशन के जज जसविंदर सिंह, हरविंदर पाल सिंह और गायकी के सुदामा राम, डॉ. अरूणकांत थे। इस बीच जज हरविंदर सिंह ने धीयां वरगा साथ न कोई.. गीत गाकर भी सुनाया। मंच संचालन उमा महाजन ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed