फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rumors about exam schedule, officials said - soon to be announced

परीक्षा शेड्यूल की उड़ी अफवाह, अधिकारी बोले-घोषणा जल्द

Tue, 10 May 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rumors about exam schedule, officials said - soon to be announced
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं में देरी मुद्दा बना हुआ है। पिछली सीनेट बैठक में सीनेट सदस्यों ने परीक्षाओं का समय बदलकर जल्द आयोजित करवाने का सुझाव दिया था। हालांकि इसे लेकर पीयू ने बैठक की है लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। इस हफ्ते परीक्षाओं को लेकर नई तारीखें घोषित हो सकती हैं। छात्र ग्रुपों में परीक्षा शेड्यूल को लेकर अफवाहें चल रही हैं। पीयू अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सीनेटरों ने पिछली सीनेट बैठक में कहा था कि इस बार पीयू की परीक्षाएं देरी से शेड्यूल हैं और इसका फायदा आसपास के क्षेत्र की निजी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को होगा। इसके अलावा विदेशों में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को भी इसका नुकसान होगा, उन्हें देरी के कारण दाखिले में परेशानी होगी। सीनेटरों ने बैठक में सुझाव दिया कि पीयू को परीक्षाएं जल्द करवा आगामी सत्र के दाखिले की प्रक्रिया को शुरू करनी चाहिए। अन्यथा यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों को भी गंवा सकती है क्योंकि आसपास के निजी कॉलेज और यूनिवर्सिटी की कोशिश रहती है कि पीयू से पहले दाखिला प्रक्रिया शुरू करें और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपने कैंपस में दाखिला दे सकें।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में अकादमिक कैंलेडर के अनुसार जून में सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं जोकि जुलाई तक चलेंगी। इसके बाद अगस्त में नए सत्र की शुरुआत की बात कही गई थी। सीनेटरों का पक्ष था कि अगस्त तक नए सत्र की शुरुआत में बहुत देरी हो जाएगी इसमें बदलाव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू में 26 मई से परीक्षाओं की चल रही अफवाह
पीयू सीनेट की ओर से परीक्षाओं के समय में बदलाव के बाद पीयू और विद्यार्थियों के सोशल मीडिया हैंडल पर परीक्षाओं के समय शेड्यूल को लेकर अफवाहें चल रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि 26 मई से पीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर कॉलेज के छात्रों ने तो प्राचार्यों को ज्ञापन भी सौंप दिए हैं कि हमारा पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि पीयू के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक हमने परीक्षाओं की दिनांक तय नहीं की है विद्यार्थी अफवाहों पर ध्यान नहीं दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed