Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Guest teachers to hold a mock parliament on the 14th and lay siege to the CM's residence on the 15th.

Chandigarh-Haryana News: अतिथि अध्यापक 14 को करेंगे मॉक संसद, 15 को सीएम आवास का घेराव

विज्ञापन
कई कर्मचारी और सामाजिक संगठन होंगे शामिल, 135 दिन से चल रहा धरना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के नेतृत्व में चल रहे अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को तेज करने के लिए 14 नवंबर को मॉक संसद आयोजित की जाएगी। इसके बाद 15 नवंबर को प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। आंदोलनकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से जारी नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर की प्रतियां भी जलाएंगे। कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का धरना मंगलवार को 135वें दिन भी जारी रहा।


धरने की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक नेता ईश्वर सिंह के मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नियमितीकरण संबंधी आदेशों के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नकारात्मक आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर की मॉक संसद में कर्मचारी संगठनों, अध्यापक संघों, अभिभावक संगठनों, एसएमसी, संयुक्त किसान मोर्चा, विद्यार्थियों और युवाओं के संगठनों के अलावा वकील, लेखक, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। संघ ने साफ किया है कि सभी अतिथि अध्यापकों के नियमित होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed