Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana s trade has reached over 200 countries : Saini

200 से अधिक देशों तक पहुंचा हरियाणा का कारोबार : सैनी

विज्ञापन
- निर्यात में देश में छठे स्थान पर हरियाणा, 5 साल में निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के उत्पाद दुनिया के 200 से अधिक देशों में अपनी जगह बना चुके हैं। निर्यात के मामले में हरियाणा देश के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में छठे स्थान पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में प्रदेश से 20.57 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ जो पिछले साल के मुकाबले 7.66 प्रतिशत अधिक है। देश के कुल निर्यात में हरियाणा की हिस्सेदारी 4.66 प्रतिशत रही। अब सरकार ने अगले पांच वर्षों में निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) कार्यशाला को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योगपतियों से नए अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशने की अपील की। कहा कि भारत के दूसरे देशों के साथ व्यापार समझौतों से हरियाणा के उद्योगों, एमएसएमई, किसानों और उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन



उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए उत्पादों की गुणवत्ता, तकनीक और उत्पादन क्षमता सुधारनी होगी। पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण पर भी ध्यान देना जरूरी है। विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के कुल निर्यात में गुरुग्राम की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत है। यहां से 8.33 अरब डॉलर का सामान निर्यात होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed