{"_id":"6ae9f258680c0dc9f702a824","slug":"roadways-employees-joint-front-to-hold-talks-with-the-commissioner-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1166569-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की आयुक्त के साथ वार्ता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की आयुक्त के साथ वार्ता आज
विज्ञापन
साझा मोर्चा के 10 संगठनों के दो-दो प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए परिवहन विभाग ने फिर से वार्ता का न्योता दिया है। अब वार्ता परिवहन विभाग के निदेशक के बजाय विभागीय आयुक्त एवं सचिव के साथ होगी। चंडीगढ़ में बुधवार को सुबह 11 बजे होने वाली इस वार्ता में साझा मोर्चा के 10 संगठनों के दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे।
परिवहन विभाग के निदेशक निखिल गजराज ने साझा मोर्चा में शामिल कर्मचारी यूनियनों को वार्ता के लिए पत्र जारी किया है। मंगलवार को निदेशक के साथ कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए थे। यूनियनों के पदाधिकारियों का तर्क था कि उनकी लंबित मांगें मुख्यमंत्री या परिवहन मंत्री के स्तर की हैं इसलिए वार्ता भी उन्हीं के साथ होगी। अब निदेशक ने परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार के साथ वार्ता के लिए दोबारा से न्योता भेजा। साझा मोर्चा के पदाधिकारी अब वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। वार्ता में हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन (इंटक), हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ, हरियाणा रोडवेज चालक संघ, ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ, संयुक्त कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज कर्मशाला यूनियन, हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ, हरियाणा रोडवेज एकता यूनियन, ऑल हरियाणा रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। परिवहन विभाग के निदेशक निखिल गजराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों की लंबित मांगों और उन पर अब तक हुई कार्रवाई का पूरा ब्योरा तैयार किया है।
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री अमित महराना और हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान कृष्ण नोहरा ने कहा कि बुधवार को आयुक्त एवं सचिव के साथ बैठक में लंबित मांगों को रखा जाएगा। यदि मांगों को लेकर सहमति नहीं बनी तो 5 और 6 नवंबर को हड़ताल होगी।