फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rules violation in promotions of head masters and middle head masters in haryana schools

हरियाणा में हेडमास्टर और मिडिल हेडमास्टर की पदोन्नति में अनियमितताएं, कोटा पूरा फिर भी प्रमोशन

Fri, 09 Aug 2019 01:21 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 09 Aug 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
rules violation in promotions of head masters and middle head masters in haryana schools
पदोन्नति - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग में हेडमास्टर, मिडिल हेडमास्टर के पदों पर शिक्षकों की पदोन्नति में नियमों को तिलांजलि दी जा रही है। प्रमोशन पाकर टीजीटी से पीजीटी बन चुके शिक्षकों को रिवर्ट कर टीजीटी की वरिष्ठता के आधार पर हेडमास्टर बनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर एक साथ पदोन्नति न कर पांच, सात-सात केस निकाले जा रहे हैं, जिससे अब तक सौ से ऊपर टीजीटी को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति मिल चुकी है। पदोन्नति के कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं।
विज्ञापन


कुछ सीएंडवी पदोन्नत होकर पीजीटी बने थे, उन्हें भी रिवर्ट कर हेडमास्टर बना दिया गया है। उन्हें सीएंडवी के बजाए टीजीटी रिवर्ट किया गया है, जबकि वे उस कैडर में थे ही नहीं। जब कैडर सीएंडवी था तो उन्हें टीजीटी कैडर में रिवर्ट किया ही नहीं जा सकता। इसके अलावा मिडिल हेडमास्टर के पद पर संस्कृत शिक्षकों की पदोन्नति में भी बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। संस्कृत शिक्षकों का मिडिल हेड के पद पर पदोन्नत होने का कोटा सात प्रतिशत है, जिसके तहत कुल 388 पद उनके बनते हैं।
विज्ञापन


लेकिन, स्कूल शिक्षा विभाग इन पदों से कहीं ज्यादा संस्कृत शिक्षकों को मिडिल हेड बना चुका है। जबकि, नियमानुसार स्वीकृत पदों से अधिक प्रमोशन हो ही नहीं सकती। अभी विभाग ने संस्कृत शिक्षकों को मिडिल हेड के पद पर प्रमोट करने के लिए और केस मांगे हुए हैं। हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन ने इस गड़बड़झाले से स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह को बुधवार को अवगत कराया है। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रधान सचिव ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय में पैसे लेकर ताक पर रखे जा रहे नियम : मलिक

हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश मलिक ने आरोप लगाया कि निदेशालय में पैसे लेकर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला आता ही नहीं, नीचे ही पूरी सेटिंग हो जाती है। 388 से ज्यादा पदों पर मिडिल हेड पदोन्नत किए गए जूनियर शिक्षकों को रिवर्ट किया जाए। इसके साथ ही रिवर्ट कर टीजीटी वरिष्ठता आधार पर हेडमास्टर बनाए गए पीजीटी के मामले की भी जांच हो।

प्रधान सचिव के समक्ष ये भी रखी मांगें
. मिडिल हेड के पदों पर पदोन्नति से पहले ट्रांसफर जरूरी हैं। मिडिल हेड के तबादले किसी भी सूरत में न रोके जाएं।
. मिडिल हेड को टीजीटी की वरिष्ठता के आधार पर हेडमास्टर बनाया जाए।
. हेडमास्टर और मिडिल हेड की पदोन्नति का गड़बड़झाला लिखित रूप में उजागर हो।
. पीजीटी और हेडमास्टर पद से प्रिंसपिल पद पर पदोन्नति का कोटा पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed