फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus of family members over the death of patient in Manimajra civil hospital in Chandigarh

चंडीगढ़: मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में किशोर की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगा किया हंगामा

Fri, 22 Oct 2021 02:35 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 02:35 PM IST
सार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में एक मरीज की मौत होने के बाद उसके परिजनों ने जोरदार बवाल काटा। किशोर की मौत पर परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और दो नर्स इलाज में कोताही बरत रहे थे, जिसकी वजह से बेटे की जान गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी शिकायत ली।

विज्ञापन
Ruckus of family members over the death of patient in Manimajra civil hospital in Chandigarh
रोष व्यक्त करते परिजन और मृतक (इनसेट)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि किशोर की हालत गंभीर होते हुए भी डॉक्टरों ने इलाज सही समय पर नहीं किया। इसमें लापरवाही बरती गई। समय पर इलाज मिलता तो किशोर की जान बचाई जा सकती थी। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों से शिकायत पत्र लेने के बाद मामला शांत करवाया दिया। पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक बोलीं, नहीं मिली शिकायत
उधर, अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं है। चंडीगढ़ की स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। मृतक के पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-17 डीसी ऑफिस के बाहर टाइपिस्ट का काम करते हैं। अपने परिवार के साथ रामदरबार फेज-2 के मकान नंबर-2615 में रहते हैं। उनके दो पुत्र नवदीप और वंश हैं। दो दिन पहले नवदीप को हल्का बुखार आया था। बुधवार की रात उसे उल्टियां आईं तो उसे तड़के चार बजे मनीमाजरा सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। दिन में 11 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-थप्पड़ के बदले हत्या: गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोस्त ने जीजा के साथ मिल उतारा था मौत के घाट

एक इंजेक्शन लगाया, इसके बाद नहीं की संभाल
मृतक के पिता कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर और दो नर्सों ने इलाज में लापरवाही बरती। सुबह एक इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टरों ने न कोई दवाई दी और न अन्य इलाज किया। हालांकि नवदीप बार-बार यह कहता रहा कि उसका दम घुट रहा है और बहुत घबराहट हो रही है, परंतु दोनों नर्सों ने कहा कि इसके प्लेटलेट्स कम होकर 43 हजार रह गए हैं, इसलिए घबराहट हो रही है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से कहा था कि यदि मामला गंभीर है, तो उन्हें पीजीआई रेफर कर दें या फिर वह निजी अस्पताल ले जाएंगे, लेकिन उन्होंने मामला गंभीर नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed