फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rss leader indresh kumar statement on ram janam bhoomi verdict, asked question to

रामजन्म भूमि विवाद पर RSS नेता ने दिया बड़ा बयान, मस्लिमों से पूछा एक सवाल

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
rss leader indresh kumar statement on ram janam bhoomi verdict, asked question to
Indresh Kumar - फोटो : File Photo
श्रीराम जन्मभूमि विवाद के लेकर आरएसएस के एक दिग्गज नेता बड़ा बयान देते हुए मुस्लिमों से एक सवाल पूछकर जवाब मांगा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार एक कार्यक्रम के सिलसिले में हरियाणा के कैथल आए थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि किसी दूसरे के धर्मस्थल पर बनाई जाने वाली मस्जिद पाक नहीं होती। खुदा वहां की गई इबादत को स्वीकार नहीं करता। मुस्लिम समाज में अब यह बात उठने लगी है। मुस्लिम समुदाय खुद तय करें कि उन्हें पाक (पवित्र) मस्जिद चाहिए या फिर नापाक।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा माहौल बन रहा है कि श्रीराम जन्मभूमि के मामले में बातचीत से रास्ता निकाला जाए। इसके लिए कई वर्ग आगे आ रहे हैं। यूपी सरकार भी खुद इस दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले के मामले में क्लीन चिट मिलने पर बोले

rss leader indresh kumar statement on ram janam bhoomi verdict, asked question to
Indresh Kumar - फोटो : File Photo
आतंकी हमले के मामले में क्लीन चिट मिलने पर इंद्रेश ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने करीब 10-11 साल पहले राष्ट्रभक्तों के नाम आतंकी मामलों में घसीटने का प्रयास किया था। जिस एजेंसी ने उस समय यह बात कही थी, उसी एजेंसी की एफआईआर तक में उनका नाम नहीं था।

इसके बावजूद कोर्ट ने संज्ञान लिया, क्लीन चिट मिलने पर यह खुद उन नेताओं, उन अफसरों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने यह अपराध किया था। जबकि इस बात के प्रमाण मिले हैं कि इन सभी मामलों में विदेशी षड्यंत्रकारी ताकतों का हाथ था।

जिन मामलों में उनका नाम लिया गया, सभी में क्लीन चिट मिल चुकी है। इसके लिए वे उन मुसलमान भाइयों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने उस समय भी उनके पक्ष में आवाज उठाई थी। खुद अजमेर शरीफ के प्रमुख ने उनके पक्ष में बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed