फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RSS chief mohan bhagwat in party program at ropar

RSS प्रमुख ने किसे कहा, 'आपसे बात करुंगा तो डांट पड़ेगी मुझे'

Tue, 29 Sep 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Tue, 29 Sep 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
RSS chief mohan bhagwat in party program at ropar

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने सोमवार को मीडिया से कहा कि अगर मैं आपके साथ बात करूंगा तो मुझे डांट पड़ेगी, यह मेरा काम नहीं है। एनडीए सरकार पर आरएसएस के प्रेशर के सवाल पर वह हंसते हुए गाड़ी की ओर चल पड़े और बिना जवाब दिए ही चले गए।

विज्ञापन


मोहन भागवत कड़े सुरक्षा प्रबंधों में रोपड़ के लहरीशाह मंदिर परिसर में आरएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के आदर्शों का अनुकरण करना हमारा कर्तव्य है। युवा भगत सिंह के जीवन का अनुकरण करें।
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में सुबह करीब 6.45 के रोपड़ पहुंचे। उन्होंने लहरीशाह मंदिर के सामने लगी स्वयंसेवकों की शाखा को संबोधित किया। इस शाखा के बाहर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे । शाखा के अंदर स्वयंसेवकों के अलावा किसी को नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को भी शाखा से दूर रखा गया। यहां तक कि जब भागवत के संबोधन के दौरान शाखा में लगाए लाउडस्पीकर की आवाज भी इनती कम कर दी गई कि पंडाल के बाहर तक उनकी आवाज तक नहीं आई।

भागवत के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त

RSS chief mohan bhagwat in party program at ropar

जब भागवत शाखा से बाहर आए तो मीडिया ने उनसे बात करनी चाही पर सुरक्षा कर्मियों ने पास नहीं जाने दिया। इसके बाद मोहन भागवत ने लरही शाह मंदिर में माथा टेका और सनसिटी कालोनी के एक घर में नाश्ते के लिए चले गए।

यहां पर जब भागवत गाड़ी में बैठने लगे तो मीडिया कर्मियों ने उनके साथ बात करने की कोशिश की। वह भगत सिंह पर बोलते हुए यहां से भी निकल गए।। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ध्वज प्रणाम के बाद मातृभूमि का गीत गाया गया, जिसके भाव थे कि कश्मीर भारत माता का शीश है, इसे कभी अलग नहीं किया जा सकता, कश्मीर भारत का अटूट अंग है, इसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जा सकता। देशवासी राष्ट्रहित के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।


सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था
: मोहन भागवत के रोपड़ आने पर पुलिस ने सख्त सुरक्षा प्रबंध किए थे। लहरीशाह मंदिर रोड पर पुलिस ने नाका लगाकर सड़क पर आवाजाही तक बंद कर दी। इसके अलावा जितना समय भी भागवत मंदिर परिसर में रहे उतनी देर तक किसी भी श्रद्धालु को माथा टेकने के लिए नहीं आने दिया गया।

स्वयंसेवकों की शाखा के दौरान भी मोबाइल फोन, घड़ियां एवं पर्स आदि ले जाने की अनुमति नहीं थी। सनसिटी कालोनी में नाश्ते के दौरान पहले सेहत विभाग की टीम ने सैंपल लिए। इसके बाद भागवत ने नाश्ता किया। इस दौरान मीडिया को भागवत के नजदीक तक नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed