फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 715 hike in minimum wages of unskilled workers in Punjab

Punjab News: अकुशल कामगारों को सीएम मान का तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में 715 रुपये की वृद्धि की

Mon, 10 Oct 2022 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 10:20 PM IST
सार

कुशल कामगारों का मेहनताना 10,869 से बढ़ाकर 11,584 रुपये और उच्च हुनरमंद कामगारों का मेहनताना 11,901 से बढ़ाकर 12,616 रुपये कर किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने कार्यालय में पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया।

विज्ञापन
Rs 715 hike in minimum wages of unskilled workers in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्माण और गैर-हुनरमंद कामगारों को दिवाली का तोहफा देते हुए न्यूनतम मजदूरी में 715 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इससे गैर-हुनरमंद कामगारों का न्यूनतम मेहनताना 9,192 से बढ़ाकर 9,907 रुपये, जबकि अर्ध-हुनरमंदों का न्यूनतम मेहनताना 9,972 से बढ़ाकर 10,687 रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कुशल कामगारों का मेहनताना 10,869 से बढ़ाकर 11,584 रुपये और उच्च हुनरमंद कामगारों का मेहनताना 11,901 से बढ़ाकर 12,616 रुपये कर किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने कार्यालय में पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया। 
विज्ञापन


पंजीकृत कामगारों की संख्या 15 लाख करने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कामगारों की पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने की सहमति भी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बोर्ड के पास 5.30 लाख कामगार पंजीकृत हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर कम से कम 15 लाख करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंत मान ने बोर्ड को कहा कि गांवों, शहरों, लेबर और निर्माण कार्यों वाले स्थानों पर टीमें भेज कर कामगारों की रजिस्ट्रेशन मुहिम को तेज किया जाए। बोर्ड की कार्यप्रणाली को स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कामगार और निर्माण कामगारों की सुविधा के लिए पंजाब कामगार सहायक एप भी लॉन्च की, जिससे केवल एक बटन दबाने से कामगारों की सारी जानकारी हासिल हो सके। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास केंद्रों को निर्माण कामगारों के लिए अस्थायी आवास में बदलने की मंजूरी भी दी। बोर्ड द्वारा निर्माण कामगारों के लिए 17 कल्याण स्कीमें चलाई जा रहीं हैं।


पंजाबी और अंग्रेजी में चलेगी एप
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह एप दो भाषाओं (पंजाबी और अंग्रेजी) में है, जिसके साथ इस्तेमाल में आसान इस एप को चलाने में पंजाबी निर्माण कामगारों को भाषा संबंधी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इससे मजदूर बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करवाने और अलग-अलग कल्याण योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा इस एप से निर्माण कामगार अपनी रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करने के लिए आवेदन करने के साथ-साथ अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति और दस्तावेजों की त्रुटियों को भी दूर कर सकेंगे। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed