फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 335 crore deposited in the accounts of 16 lakh farmers of Haryana

Chandigarh News: हरियाणा के 16 लाख किसानों के खाते में डाले 335 करोड़

Wed, 19 Jun 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 335 crore deposited in the accounts of 16 lakh farmers of Haryana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में पहुंचे पैसे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के लगभग 16 लाख किसानों के खातों में 335 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के मध्यम से स्थानांतरित की गई है। इससे पहले हरियाणा के किसानों के बैंक खाते में 16 किस्तों में 5,358 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है। 17वीं किस्त की राशि मिलाकर कुल 5,693 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंच चुकी है।

किसान सम्मान निधि योजना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल के लिए सबसे पहले उत्तम किस्म के बीज, खाद और कीटनाशक दवाइयां सब्सिडी पर दिए जाते हैं। बिजाई से लेकर कटाई तक के कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी दी जाती है। यदि प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है तो मुआवजे व फसल बीमा का प्रावधान है। सीएम ने कहा कि बीते साल प्रदेश में बाढ़ से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 130 करोड़ 88 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी की है। उन्होंने पिछले साढ़े नौ साल में प्राकृतिक आपदा से फसलें नष्ट होने पर कुल 12,750 करोड़ रुपये मुआवजा राशि दी जा चुकी है, जबकि पिछली सरकार के 10 साल के कार्यकाल में मात्र 1158 करोड़ रुपये की राशि मुआवजे के रूप में दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed