फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RPF Head constable saves man who slipped while boarding moving train in Punjab

जांबाज ने बचाई जान: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बिना टिकट यात्री का पैर फिसला, 30 मीटर तक घसीटते चला गया

Wed, 23 Mar 2022 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 08:37 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह की जांबाजी से रिम बहादुर बाल-बाल बच गया। वहीं सोशल मीडिया पर परे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो गया है।

विज्ञापन
RPF Head constable saves man who slipped while boarding moving train in Punjab
यात्री को हेड कांस्टेबल ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में बिना टिकट चढ़ने के चक्कर में व्यक्ति का पैर फिसल गया। रिम बहादुर नाम का व्यक्ति ट्रेन के साथ 30 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। गनीमत यह रही कि वहां मौजूद आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह ने उसे बचा लिया। बिना टिकट सफर करने के मामले में बहादुर को अदालत में पेश किया गया। वहां उसका 1000 रुपये का चालान कटा गया है। यह घटना 20 मार्च की बताई जा रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन



आरपीएफ इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार सैनी ने बताया कि जम्मू से नांदेड़ जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर के समय पटियाला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां रिम बहादुर नाम के व्यक्ति ने बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। रेलवे स्टाफ ने चेकिंग के दौरान टिकट न मिलने पर उसे चढ़ने से रोक दिया। इसी बीच जब ट्रेन चली तो रिम बहादुर फिर से ट्रेन में चढ़ने लगा और उसका पैर फिसल गया। हादसे में रिम बहादुर को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह की जांबाजी से रिम बहादुर बाल-बाल बच गया। वहीं सोशल मीडिया पर परे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो गया है। लोग आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed