फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   route Plan of PM narendra Modi for Panchkula

पंचकूला जाते समय ये है मोदी का रूट प्लान

Sat, 25 Oct 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Oct 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
route Plan of PM narendra Modi for Panchkula

पंचकूला में रविवार को होने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए यूटी प्रशासन के अधिकारी भी जुट गए हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इससे पहले वह 30 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित रैली को संबोधित करने आए थे।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के साथ ही कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है जिसमें राम बिलास पासवान और मेनका गांधी शामिल हैं। पीएम का अभी संभावित कार्यक्रम आया है और इसमें बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के हालाकि चंडीगढ़ में प्रवेश करने की संभावना काफी कम है, लेकिन आगमन पर पंचकूला से जीरकपुर की सड़क पर दो बार जाम लगेगा। एयरपोर्ट में फ्लाइट लेने के लिए घर से पहले निकलें तो बेहतर होगा।

इससे पहले 13 अप्रैल, 2012 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी इसी रूट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पंचकूला के परेड ग्राउंड में नार्थ जोन कल्चरल सेंटर के कार्यक्रम में गए थे। तब भी इस रूट पर लंबा जाम लगा था।

जानकारी के मुताबिक मोदी रविवार को सुबह 10:30 और 11 बजे के बीच चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधा जीरकपुर के रास्ते पंचकूला एनएच-22 होते हुए शपथ ग्रहण समारोह के स्थल पर जाएंगे। हालाकि पीएम के लिए दूसरा रूट भी रिजर्व किया गया है।



यह रूट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ट्रिब्यून चौक होते हुए मध्यमार्ग तक आएगा और यहां से हाउसिंग बोर्ड चौक होते हुए पंचकूला जाएगा। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार दूसरे रूट का उपयोग तभी किया जाएगा अगर किसी वजह से पहले रूट को एसपीजी मंजूर नहीं करती हैं। प्रधानमंत्री इसी रूट से दोपहर तीन बजे वापस एयरपोर्ट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed