{"_id":"616895676876e44b401fdb70","slug":"rose-zone-won-utca-domestic-under-25-tournament-chandigarh-news-pkl43004755","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीसीए घरेलू अंडर-25 टूर्नामेंट में रोज जोन ने गाढ़ा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीसीए घरेलू अंडर-25 टूर्नामेंट में रोज जोन ने गाढ़ा झंडा
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोज जोन ने यूटीसीए अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में लेजर जोन पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया है। रोज जोन ने टूर्नामेंट के सभी पांच मैचों में जीत हासिल की और इसी आधार पर विजेता बना।
वीरवार को सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में खेले गए मैच में रोज जोन ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। लेजर जोन ने हिमांशु खन्ना की नाबाद 78 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन जुटाए। जवाब में रोज जोन का लक्ष्य का सफर भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। एक समय पर आधी टीम 111 रन पर संघर्ष करती दिखी। वहीं मानव मलिक की 51 और अंशुल 44 रन (नाबाद) की पारी ने संकट से उबारते हुए अपनी टीम को 43 ओवर में 9 विकेट के नुक्सान पर 176 रन बनाकर मैच जिताया।
वहीं दिन का दूसरा मुकाबला डीएवी स्कूल के क्रिकेट मैदान पर खेला गया। इस मैच में सुखना जोन ने प्लाजा जोन को चार विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्लाजा की पूरी टीम 42वें ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। इसमें सर्वाधिक स्कोर तवलीन (81) ने बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखना जोन से आयुष चमोला के 54 और विशाल के 49 रन (नाबाद) पारियों ने लक्ष्य को 38वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
आठ विकेट से हारा टेरिस जोन
दिन के आखिरी मैच में रॉक जोन ने टेरिस जोन पर शानदार 8 विकेट की जीत दर्ज की। टेरिस जोन ने पहले बल्लेबाज करते हुए 34वें ओवर में 131 रन बनाए। जवाब में रॉक जोन ने दो विकेट के नुकसान पर 28 वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। संयम सैनी ने नाबाद 54 रन बनाए जबकि गगन वर्मा ने 41 रन की पारी खेली।