फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose festival in the last week of February, the corporation will spend about one crore rupees.

Chandigarh News: रोज फेस्टिवल फरवरी के आखिरी हफ्ते में, करीब एक करोड़ रुपये खर्च करेगा निगम

Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rose festival in the last week of February, the corporation will spend about one crore rupees.
चंडीगढ़। रोज गार्डन में फरवरी के तीसरे हफ्ते में 52वें रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। 27 दिसंबर को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में रोज फेस्टिवल के अनुमानित राशि को मंजूरी देने के लिए एजेंडा लाया जाएगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी।नगर निगम हर साल रोज फेस्टिवल के लिए बजट तय करता है, जिसे सदन द्वारा पास कराया जाता है। इस बजट से रोज फेस्टिवल के दौरान अलग-अलग गतिविधियां कराई जाती हैं। 52वें रोज फेस्टिवल में वाटरप्रूफ टेंट, फर्नीचर, सुरक्षा, चाय-नाश्ता आदि पर अनुमानित 36 लाख रुपये, सजावट और सुरक्षा लाइटों के साथ सीसीटीवी कैमरों पर करीब 11.50 लाख रुपये, एंट्री-एग्जिट गेट को सजाने समेत अन्य कार्यों पर अनुमानित 7.85 लाख, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर, बैनर होर्डिंग व अन्य कई तरह के कार्यों पर करीब 20.36 लाख रुपये, मोमेंटो-गिफ्ट आदि पर 6.50 लाख रुपये व अन्य कार्यक्रमों पर भी लाखों खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल में हर साल एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। ट्राइसिटी के अलावा दूसरे राज्यों के भी पर्यटक भी आते हैं। गार्डन में गुलाब की अलग-अलग प्रजातियों को देखने के साथ पर्यटक कई तरह के कार्यक्रमों का भी आनंद लेते हैं। इन कार्यक्रमों में बच्चों के लिए रोज प्रिंस, रोज प्रिंसेस समेत फोटोग्राफी इवेंट, बेस्ट गार्डन, डेकोरेटिव प्लांट्स आदि से जुड़ी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। रोज फेस्टिवल के दौरान लेजर वैली में खाने-पीने के स्टॉल, झूले आदि भी लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


मेयर अनूप गुप्ता के कार्यकाल की हो सकती है आखिरी बैठक
27 दिसंबर को होने वाली बैठक मेयर अनूप गुप्ता के कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है। यह बैठक भी काफी हंगामेदार होगी। विपक्षी पार्टियां भाजपा को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। सदन की बैठक में 345 ड्राइवर (एलएमवी), 14 सुपरवाइजर, 5 डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक अकाउंट क्लर्क मुहैया करने के लिए नए टेंडर को अनुमति देने का एजेंडा भी लाया जाएगा। वर्तमान में इसका टेंडर नई दिल्ली की कंपनी साई कम्युनिकेशन के पास है। यह टेंडर 21 फरवरी 2024 को समाप्त हो जाएगा। जैम पोर्टल के माध्यम से नया टेंडर किया जाएगा। इस पर प्रतिवर्ष करीब 12 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा पांच वाटर बूजर वॉटर टैंक खरीदने का भी एजेंडा बैठक में लाया जाएगा, जिसकी क्षमता 12000 लीटर होगी। साथ ही छह मिनी फायर टेंडर (वॉटर टैंक कैपेसिटी 3000 से 3500 लीटर) को खरीदने के लिए भी एजेंडा बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी बैठक में नहीं आया पेट बायलॉज का एजेंडा
नगर निगम की तरफ से इस बैठक में भी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ पेट डॉग्स एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज 2023 का ड्राफ्ट प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। शहर में कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने बायलॉज 2023 तैयार किए हैं। दो महीने पहले एजेंडा लाया गया था। काफी देर चर्चा के बाद इसे डेफर कर दिया गया था। पिछली बैठक में भी इसे एजेंडे के रूप में शामिल नहीं किया गया था। निगम के अधिकारियों ने कहा था अगली बैठक में इसका एजेंडा लाया जाएगा लेकिन सोमवार को निगम की तरफ से जारी किए गए एजेंडे में डॉग्स बायलॉज 2023 को शामिल नहीं किया गया है। उधर, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा है कि इस वर्ष कुत्तों के काटने के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और दीर्घकालिक समाधान करना चाहिए। कोई भी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। पूरे शहर में लोग कुत्तों से परेशान हैं। ये स्मार्ट सिटी पर काला धब्बा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed