{"_id":"614aec60130803fd5cbe69e2ab88115c","slug":"ropar-eve-teasing-city-police-fir-two-arrest-release-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ा तो एसएचओ लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ा तो एसएचओ लाइनहाजिर
अमर उजाला, रोपड़
Updated Thu, 04 Sep 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कालेज मेंबीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में सिटी पुलिस ने बुधवार को दो युवकों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने नीरज वर्मा निवासी हरगोबिंद नगर रोपड़ और सागर सैन निवासी पक्का बाग को हिरासत में ले लिया लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें छोड़ दिया गया।
इसके बाद शिकायतकर्ता छात्रा और उसके परिजनों ने जिले के एसएसपी से इस मामले में नामजद युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। जबकि जिला पुलिस मुखी ने इस मामले में सिटी थाने के एसएचओ कुलबीर सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
छात्रा के परिजनों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को साथ लेकर जिला पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस मौजूदा सरकार के नेताओं की दखल अंदाजी और दबाव के कारण मामले में कार्रवाई करने से भाग रही है।
डीएसपी ने सरकारी कालेज में जाकर विद्यार्थियों के बयान दर्ज कर कर दोनों युवकों पर छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी थी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सिटी थाने के एसएचओ को अकाली और भाजपा नेताओं के दबाव में आकर लाइन हाजिर किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अकाली भाजपा के नेताओं ने थाने में उसके साथ गाली गलौच भी किया और अपनी पार्टी के वर्कर का साथ देने की धमकी भी दी।
वहीं, डीएसपी हरबीर सिंह अटवाल का कहना है कि एसएचओ कुलबीर सिंह को इस मामले में नहीं हटाया गया है बल्कि एसएचओ के खिलाफ पहले से ही लोगों के साथ सही बर्ताव न करने की शिकायतें मिल रही थीं।
उन्होंने कहा कि एसएचओ अपनी बदली करवा चुका है पर वह रिलीव नहीं हो रहा था। इस मौके पर आप के कनवीनर भाग सिंह मदान, गुरमेल सिंह बाड़ा, कोमल सैनी, जसवीर सिंह जस्सी, कमल किशोर शमा, दलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, नरिंदर सिंह, जगपाल सिंह मौजूद थे।